दुर्ग। एक तरफ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर दुर्ग जिले में भी मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज सुबह से अब तक जिले में 32 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इनमें जिला चिकित्सालय में भर्ती तीन गर्भवती महिलाएं और 16 बीएसएफ के जवान भी शामिल हैं।
इधर जिला चिकित्सालय मे 3 गर्भवती महिलाओ की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पॉजिटिव आने के बाद जि़ला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत मे आयी कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने तत्काल जिले के मुख्य चिकित्सालय के स्त्री रोग वार्ड व आपरेशन थियेटर को सैनिटाइजर करवाने के बाद आगामी आदेश तक सील करने का आदेश जारी किया है।





