ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बहार

By @dmin
Published: April 1, 2021
Share
शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज वित्त वर्ष 2020-21 के पहले और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़त आई और यह हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 520.68 अंक यानी 1.05 फीसदी ऊपर 50029.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 176.65 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 14867.35 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 फीसदी टूटा था। 29 मार्च 2021 को होली के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी बाजार बंद रहेगा।

एनएसई ने निफ्टी 50 डेरिवेटिव सौदों के लिए बाजार लॉट आकार घटाया
एनएसई ने निफ्टी 50 में शामिल शेयरों के डेरिवेटिव सौदों के लिए बाजार लॉट आकार घटा दिया है। इस कदम से खुदरा व्यापारियों के लिए अत्यधिक अपफ्रंट मार्जिन के बोझ में कमी आएगी। एनएसई ने एक परिपत्र में कहा कि लॉट आकार को मौजूदा 75 से घटाकर 50 कर दिया गया है। शेयर ब्रोकिंग फर्म फायर्स के सीईओ तेजस खोडे ने कहा कि लॉट आकार में कमी से वायदा कारोबार के लिए मार्जिन जरूरतों में एक तिहाई की कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस समय कारोबारियों को एक सौदा करने के लिए लगभग 1,73,000 रुपये की जरूरत होती है। जुलाई से मार्जिन की आवश्यकता घटकर लगभग 1,16,000 रुपये (वर्तमान निफ्टी की कीमतों पर) हो जाएगी।

पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था 
कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान खराब हालत में पहुंची अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है। लगातार छठवें महीने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वसूली एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। मार्च में जीएसटी वसूली 1,23,902 करोड़ रही। यह आंकड़ा देश में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक है। वहीं महामारी के बाद लगातार चौथी बार यह 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत है। 

2020-21 में निवेशकों की संपत्ति में 90.82 लाख करोड़ की भारी वृद्धि
घरेलू शेयर बाजार में शेयरों का भाव बढऩे से निवेशकों की संपत्ति में वित्त वर्ष 2020-21 में 90,82,057.95 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इस दौरान बीएसई 30 सेंसेक्स में 68 फीसदी की वृद्धि हुई। इस अभूतपूर्व तेजी के दौर में सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी लाभ में रहा। कोविड-19 महामारी की वजह से आर्थिक जगत में विभिन्न व्यवधानों और अनिश्चितताओं के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार जबरदस्त तेजी में रहा।
वित्त वर्ष 2020-21 में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का शेयर-मूल्य के आधार पर कुल मूल्यांकन 90,82,057.95 करोड़ रुपये बढ़कर 2,04,30,814.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस साल तीन मार्च को, बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्य 2,10,22,227.13 करोड़ रुपये के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक और अडाणी पोट्र्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी लाइफ, डिविस लैब और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, आईटी, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 358.57 अंकों (0.72 फीसदी) की बढ़त के साथ 49867.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 102.60 अंक यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 14793.30 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
वित्त वर्ष 2020-21 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट आई और यह लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 627.43 अंक यानी 1.25 फीसदी नीचे 49509.15 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 154.40 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14690.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सीएम साय के प्रति ऐसी दिवानगी कि किसान ने सीने पर बनवाया टैटू, कहा- उनके अंदाज का कायल हूं मै
जन्मदिन पर लड्डुओं से तौले गए जन-जन के मसीहा लक्ष्मीपति राजू
मुख्यमंत्री ने कुरदर, सरोधा दादर और धनकुल के इको-एथनिक रिसॉर्ट का किया ई-लोकार्पण: कहा….. रिसार्ट में दिखेगी जनजातीय संस्कृति, कला और ग्रामीण परिवेश की झलक
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के करीब… बीते 24 घंटे में 226 नए केस…. 2 मरीजों की गई जान
राहुल संग सीएम बघेल व सिंहदेव की बैठक खत्म: टीएस सिंहदेव बोले- सीएम बदलने के मुद्दे पर नहीं हुई कोई चर्चा, सीएम बघेल ने कहा विकास को लेकर हुई बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि: पिछले साल मार्च की तुलना में इस मार्च में 22 फीसदी ज्यादा जीएसटी संग्रहण
Next Article Beware if you are leaving the house without a mask: Corporation's बिना मास्क घर से निकल रहे हैं तो सावधान: निगम की मोबाइल टीम घूम रही है शहर में…. पिछले 9 दिनों में 4391 लोगों से 3 लाख 75 हजार 500 रुपए का जुर्माना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?