ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ में रेप व हत्या के पांच दोषियों को मौत की सजा, चार साल पुराने मामले में स्पेशल कोर्ट का फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

Breaking News : छत्तीसगढ़ में रेप व हत्या के पांच दोषियों को मौत की सजा, चार साल पुराने मामले में स्पेशल कोर्ट का फैसला

By Mohan Rao
Published: January 21, 2025
Share
कोर्ट का फैसला
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ में रेप व हत्या के एक मामले में पांच दोषियों को मौत की सजा दी गई है। कोरबा जिले में चार साल पुराने मामले में स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद सजा का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का संभवत: पहला मामला है जिसमें पांच दोषियों को एक साथ मृत्युदंड दिया गया। वहीं एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। सोमवार को स्पेशल कोर्ट के जज ममता भोजवानी ने फैसला सुनाया। फैसला आते ही देर शाम कोर्ट में गहमा-गहमा देखी गई। दोषियों को सजा काटने के लिए पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बता दें रेप व हत्या की यह घटना 29 जनवरी 2021 की है। सरकारी लॉयर सुनील सिंह ने इस संबंध में बताया कि विकासखंड कोरबा अंतर्गत एक पहाड़ी कोरवा परिवार के तीन सदस्यों की हत्या 29 जनवरी 2021 को कर दी गई थी। हत्या से पहले कोरवा परिवार की नाबालिब बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ममता भोजवानी की अदालत ने पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए 6 लोगों को कोरवा परिवार की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के अलावा दो अन्य सदस्यों की हत्या का भी दोषी माना।

कोर्ट ने इस मामले में पांच लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। वहीं एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।  ममता भोजवानी की कोर्ट ने संतराम मंझवार (45), अनिल कुमार सारथी (20) परदेशी दास उम्र (35), आनंद दास उम्र (26) और अब्दुल जब्बार उर्फ विक्की मेमन को मृत्युदंड दिया है। यह सभी विकासखंड कोरबा अंतर्गत सतरेंगा थाना लेमरू क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा कोर्ट ने उमाशंकर यादव (22) को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

जानिए क्या था पूरा मामला
एक पहाड़ी कोरवा परिवार सतरेंगा में रहने वाले संतराम मंझवार के घर मवेशी चराता था। संतराम ने परिवार को 8 हजार रुपए मासिक और हर माह 10 किलो चावल देने का वादा किया था लेकिन संतराम ने जानवरों को चराने के बदले महज 600 रुपए दिए और 10 किलो चावल दिया। तब कोरवा परिवार 29 जनवरी को संतराम का घर छोड़कर चला गया। परिवार के सदस्य सतरेंगा बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी बीच संतराम ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ उनके घर तक पहुंचा देगा। कोरवा परिवार में एक साढ़े तीन साल की बच्ची और दूसरी साढ़े नौ साल की लड़की थी। आरोपी तीनों को बाइक पर लेकर कुछ दूर तक गए। फिर तीनों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या से पहले नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव: दुर्ग-भिलाई व बेमेतरा के व्यापारी अपना प्रतिनिधि चुनने कल करेंगे मतदान… जाने कैसी है मतदान स्थल की तैयारियां
‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ में प्रदेश के युवाओं और महिलाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका:सीएम बघेल
कुम्हारी के सूने मकान चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, सोने व चांदी के जेवर सहित नगदी पर किया हाथ साफ
फुकेट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने लिया आईजी दुर्ग रेंज का चार्ज, बद्री नारायण मीणा ने सौंपा प्रभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : मछली पकड़ रहे बच्चों को मिला महिला का टुकड़ों में शव, थैले में कलाई और सिर.. मचा हड़कंप
Next Article छत्तीसगढ़ में फिर एक बड़ा एनकाउंटर : सीजी-ओडिशा बॉर्डर पर 15 नक्सली ढेर… जवानों ने बरामद किए शव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?