ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की

By @dmin
Published: January 18, 2022
Share
टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की
टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की
SHARE

प्रयागराज (एजेंसी)। प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने पुत्र मयंक जोशी को विधानसभा चुनाव का टिकट पक्का करने के लिए अपनी सांसदी छोडऩे की पेशकश की है। पिछले कुछ दिनों से सांसद दिल्ली में ही हैं। मंगलवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख कर कहा कि अगर पार्टी उनके पुत्र मयंक जोशी को विधानसभा चुनाव का टिकट देती है तो वह अपना सांसद का पद छोडऩे के लिए तैयार हैं।

सांसद रीता ने कहा कि उनका बेटा पिछले कई वर्ष से भाजपा में काम कर रहा है । इसी वजह से उन्होंने पुत्र मयंक के लिए पार्टी से टिकट की मांग की है । अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि उनके बेटे ने लखनऊ कैंट से टिकट मांगा है। उन्होंने कहा, अगर पार्टी उनके बेटे को टिकट देती है, तो वे सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

रीता ने कहा- वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगी
रीता ने कहा कि उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को भी यह बात बता दी है । रीता के मुताबिक पार्टी के एक परिवार एक टिकट के नियम का समर्थन करती हैं। पार्टी ने नियम बनाया है कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा। ऐसे में अगर मेरे बेटे को लखनऊ कैंट से टिकट मिलता है, तो मैं सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।

मैं 2024 में लोकसभा चुनाव भी नहीं लडूंगी। रीता के अनुसार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में ही उन्होंने तय किया था कि वह उनका आखिरी चुनाव है, लेकिन बाद में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव लडऩे को कहा। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में ही है और भाजपा में ही रहेंगी।

उधर प्रयागराज जिले की फूलपुर संसदीय सीट के सांसद केसरी देवी पटेल भी अपने पुत्र दीपक पटेल को करछना विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। दीपक इस सीट से एक बार पहले भी बसपा के टिकट पर विधायक बन चुके हैं।

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 82170 नए मामले
जज और घोटाले के आरोपी के बीच संपर्क, ईडी का दावा गंभीर-सुप्रीम कोर्ट
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बारामुला के सलोसा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड
कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: लोगों से मिलकर बताई सरकार की नाकामी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ' इस समाज का हिस्सा होने पर हम शर्मिंदा हैं ', रेमडेसिविर की सप्लाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार 13 बच्चों के अपहरण और 9 की हत्या की दोषी सीमा और रेणुका की फांसी रद्द, उम्रकैद में बदली मौत की सजा
Next Article महत्वपूर्ण फैसला: छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड द्वारा निर्मित उत्पाद श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से किए जाएंगे विक्रय हर्बल स्टेट बनने की ओर कदम बढ़ाता छत्तीसगढ़, तीन साल में ही साढ़े चार सौ गुना बढ़ा विक्रय

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?