ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शोहरत के लिए बाउंसर बनने को भी तैयार तमन्ना, ऋतिक रोशन के लिए करेंगी ये काम
Share
Notification Show More
Latest News
बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हाथों में उठाई झाड़ू
सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा
October 6, 2026
पीजी में चाकू गोदकर युवक की हत्या, दोस्त से मिलने पहुंचा था, गर्लफ्रेंड से बदसलुकी पर हुआ विवाद
October 6, 2026
सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए गांव में ही उपलब्ध हुआ सुविधाजनक स्थान
ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन
October 6, 2026
भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित
October 6, 2026
शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शोहरत के लिए बाउंसर बनने को भी तैयार तमन्ना, ऋतिक रोशन के लिए करेंगी ये काम

By @dmin Published September 6, 2022
Share
SHARE

बाउंसर के जॉब में ज्यादातर पुरुषों को ही देखा जाता है, लेकिन अब धीरे धीरे महिलाएं भी इस क्षेत्र में अपना करियर बना रही हैं। इसी विषय को आधार बनाकर निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्म ‘बबली बाउंसर बनाई है जिसमें लीड भूमिका में साउथ की स्टार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने निभाई है। सोमवार को मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ जहां पर तमन्ना भाटिया की भूमिका के मुताबिक ट्रेलर लांच के दौरान महिला बाउंसर के गेटअप में ही दिखीं।

होटल हो, क्लब या फिर कोई समारोह या फिर शूटिंग। ऐसे अवसरों पर बाउंसर की सक्रियता काफी देखने को मिलती है। फिल्मी इवेंट में सुरक्षा से ज्यादा तो यह एक फैशन सा बन गया है। जिस स्टार की जितने बाउंसर के साथ एंट्री होती है, उसको उतना भी बड़ा स्टार समझा जाने लगा है। शूटिंग के दौरान भी स्टार्स बाउंसर से घिरे रहते है। ऐसे में तमन्ना भाटिया को अगर मौका मिले तो किस स्टार की बाउंसर बनकर उनको सुरक्षा देंगी। इस सवाल का जवाब उन्होंने कुछ यूं दिया।

‘बबली बाउंसर के ट्रेलर लांच के मौके पर बातचीत के दौरान तमन्ना भाटिया ने बताया कि अगर मौका मिले तो वह ऋतिक रोशन की बाउंसर बनेंगी। दूसरा नाम उन्होंने विक्की कौशल का लिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब खुद किसी बाउंसर की जरूरत नहीं है, क्योंकि ‘बबली बाउंसर की शूटिंग के दैरान वह सीख गई हैं कि अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती हैं? उन्होंने बताया, ‘इस भूमिका को निभाने के लिए मसल्स बनाने से भी ज्यादा जरूरी यह था कि अंदर से मजबूत कैसे दिखें।

तमन्ना भाटिया को इस बात का शुरू से ही मलाल रहा है कि उन्हें साउथ में जितनी लोकप्रियता मिली है। उतनी लोकप्रियता बॉलीवुड में नहीं मिली है। वह कहती है, ‘हिंदी के बाद जब मैने साउथ की फिल्मों में काम करना सीखा तो वहां की भाषा मैने सबसे पहले सीखी, मुझे वहां बहुत सम्मान और प्यार मिला। मैं चाहती हूं कि ‘बबली बाउंसर के बाद मुझे भी यहां के लोगों से उतना ही प्यार और सम्मान मिले। इस फिल्म में मैने जो किरदार निभाया है। वह लोगों को ज्यादा कनेक्ट करेगा।

‘बबली बाउंसर में तमन्ना भाटिया फर्राटेदार हरियाणवी बोलती नजर आ रही हैं। यह पूछे जाने पर की हरियाणवी भाषा सीखने में उन्होंने किसकी मदद ली। वह कहती हैं, ‘मेरी भाभी खुद हरियाणा से है। इस लिए भाषा सीखने में मुझे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। जब साउथ की तमिल और तेलुगू बोलना सीख ली तो हरियाणवी भाषा सीखना तो मेरे लिए बहुत आसान था। मुझे हरियाणवी लोग बहुत अनोखे लगते हैं। उनके कल्चर में जो ह्यूमर है, उसे करने की कोशिश की है।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा

पीजी में चाकू गोदकर युवक की हत्या, दोस्त से मिलने पहुंचा था, गर्लफ्रेंड से बदसलुकी पर हुआ विवाद

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन

भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

@dmin September 6, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेंसर बोर्ड से पास हुई अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र…
Next Article घर वालों को नहीं था रिश्ता मंजूर, नाबालिग प्रेमिका के साथ प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, सदमे में परिजन घर वालों को नहीं था रिश्ता मंजूर, नाबालिग प्रेमिका के साथ प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, सदमे में परिजन
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?