ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में फिर एक बड़ा एनकाउंटर : सीजी-ओडिशा बॉर्डर पर 15 नक्सली ढेर… जवानों ने बरामद किए शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में फिर एक बड़ा एनकाउंटर : सीजी-ओडिशा बॉर्डर पर 15 नक्सली ढेर… जवानों ने बरामद किए शव

By Mohan Rao
Published: January 21, 2025
Share
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली
SHARE

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। 6 दिन के भीतर एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ जिसमें 14 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। यह एनकाउंटर गरियाबंद जिले में छत्तीसगढ़ व ओडिशा की सीमा से लगे जंगलों में हुई है। बताया जा रहा है कि दो दिन से यहां सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा था। मंगलवार सुबह तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही। इसके बाद सर्चिंग में जवानों ने 14 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ गरियाबंद जिले के  कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां भारी मात्रा में नक्सली छिपे हुए हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें 10 टीम एक साथ निकली थी। 3 टीम ओडिशा से, 2 टीम छत्तीसगढ़ पुलिस से और 5 CRPF टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। जवान क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला किया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में अब तक 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। मौके से तीन आईईडी भी बरामद किए गए।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा, ओडिशा के नुआपाड़ा एसपी राघवेंद्र गूंडाला, ओडिशा डीआईजी नक्सल ऑपरेशन अखिलेश्वर सिंह और कोबरा कमांडेंट डीएस कथैत पूरे नक्सल ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि 1000 से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेरा लिया। नक्सलियों की फायरिंग के बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद लगातार दो दिनों से यहां रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। इस एनकाउंटर में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। घायल को एयरलिफ्ट कर रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया
गरियाबंद में सुरक्षा बल नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर बताया जा रहा है। अब तक 14 से अधिक महिला व पुरुष नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है द्य एनकाउंटर में एसएलआर राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।

सीएम साय ने कहा- जवानों की सफलता सराहनीय
गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।

16 जनवरी को मारे गए थे 18 नक्सली
बता दें 6 दिन के भीतर छत्तीसगढ़ में यह दूसरा बड़ा एनकाउंटर है। इससे पहले बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में 16 जनवरी को मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। हालांकि इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों के हाथ 12 नक्सलियों के शव की लगे। बाद में नक्सलियों ने पर्चा जारी कर 18 उनके 18 साथियों के मारे जाने की पुष्टि की थी। इस मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी मेंबर औरर 50 लाख का इनामी नक्सली चोखा राव उर्फ दामोदर भी मारा गया। मारे गए नक्सलियों में 5 महिला नक्सली भी शामिल रही। इनपर कुल 59 लाख रुपए का इनाम था।

वोरा ने मुख्यमंत्री से यूक्रेन में रहकर पढ़ाई करने वाले भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ के बच्चों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने की अपील की
Breaking News : सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा सहित तीन आयोग के अध्यक्षों को मिला केबिनेट व राज्यमंत्री का दर्जा
अग्निवीर भर्ती: भारतीय वायुसेना के लिए 4 अगस्त तक आवेदन… इन युवाओं के लिए मौका
महुआ फूल संग्रहण: मुख्यमंत्री के निर्देश पर बढ़ाई गई है संग्रहण अवधि…
इन्वेस्टर कनेक्ट : छत्तीसगढ़ को मिले 6800 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, उद्योग और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में रेप व हत्या के पांच दोषियों को मौत की सजा, चार साल पुराने मामले में स्पेशल कोर्ट का फैसला
Next Article आचार संहिता लगते ही दुर्ग से पकड़ाया एक करोड़ कैश, अंजोरा में जांच के दौरान कार की डिक्की में मिले रुपए

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?