जगदलपुर। छत्तीसगढ़ से लेकर आंध्र प्रदेश तक सक्रिय इनामी नक्सली की लंबी बीमारी से मौत हो गई है। नक्सली का नाम मल्ला राजी रेड्डी बताया जा रहा है। नक्सलियों ने इसका एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि मल्ला राजी रेड्डी छत्तीसगढ़ से लेकर आंध्रप्रदेश, ओडिसा में काफी सक्रिय था। इसके अलावा वह काफी समय से अबूझमाड़ में रह रहा था। मल्ला राजी रेड्डी को दिल से संबंधित बीमारी थी। उसका काफी समय से इलाज चल रहा था। नक्सली लंबे समय से उनका इलाज कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार को नक्सलियों ने वीडियो जारी किया है, उसमें शव के पास बैठकर वर्दीधारी नक्सली रो रहे हैं।




