ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक गांव जहां पाए गए सभी कोरोना संक्रमित, लेकिन साथ रहते हुए भी कैसे वायरस से बचा रहा एक शख्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक गांव जहां पाए गए सभी कोरोना संक्रमित, लेकिन साथ रहते हुए भी कैसे वायरस से बचा रहा एक शख्स

By @dmin
Published: November 20, 2020
Share
एक गांव जहां पाए गए सभी कोरोना संक्रमित, लेकिन साथ रहते हुए भी कैसे वायरस से बचा रहा एक शख्स
एक गांव जहां पाए गए सभी कोरोना संक्रमित, लेकिन साथ रहते हुए भी कैसे वायरस से बचा रहा एक शख्स
SHARE

लाहौल (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के थोरांग गांव में 52 वर्षीय भूषण ठाकुर को छोड़कर बाकी सभी लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गांव में सभी लोगों के संक्रमित होने से अधिक हैरान करने वाला है सबके साथ रहते हुए भी एक शख्स का वायरस की चपेट में नहीं आना। आखिर यह कैसे संभव हुआ? भूषण ठाकुर इस सवाल के जवाब में जो बताते हैं वह सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करने वाला है। आबादी और संक्रमित केस के अनुपात के मामले में लाहौल स्फीति घाटी प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित जिला है। कोरोना केसों में तेजी से वृद्धि की वजह से प्रशासन को पर्यटकों की आवाजाही को भी रोहतांक टनल के उत्तर तक ही सीमित करना पड़ा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, मनाली-लेह हाईवे पर स्थित थोरांग गांव में अभी महज 42 निवासी हैं, क्योंकि अधिकतर लोग सर्दियों की वजह से कुल्लू जा चुके हैं। गांव में बचे लोगों ने पिछले दिनों कोरोना जांच कराई तो पता चला कि 42 में से 41 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।
परिवार में पांच लोगों के संक्रमित हो जाने के बावजूद वायरस की चपेट में आने से बच गए भूषण ने कहा, ‘मैं एक अलग रूम में रह रहा हूं और पिछले चार दिनों से अपना खाना खुद पका रहा हूं। टेस्ट परिणाम सामने आने तक मैं परिवार के साथ ही था। हालांकि, मैं सभी प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन कर रहा था, जैसे हाथ धोना, फेस मास्क पहनना और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंशिंग बनाए रखना। लोगों को इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि सर्दी आ गई है। लोगों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ दिन पहले एक धार्मिक कार्यक्रम में सभी गांव वाले एकत्रित हुए थे। गांव में कम्युनिटी ट्रांसमिशन के पीछे यही वजह बताई जा रही है। आसपास के गांवों में भी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हैं।
लाहौल-स्फीति के मेडिकल ऑफिसर डॉ. पालजोर ने कहा कि उनकी टीम लोगों से आगे आकर टेस्ट करवाने को कह रही है। जिले में अब तक 856 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्फीति के गांवों में बड़ी संख्या में लोगों का संक्रमित होना भी चिंता का विषय है। स्फीति के रांगरिक गांव में 28 अक्टूबर को 39 लोग संक्रमित पाए गए ते तो छोटे से हरलिंग गांव में भी 19 लोग संक्रमित मिले थे।

चार दिन बाद देश में 4 लाख से कम केस… पिछले 24 घंटे में 3.66 लाख नए मरीज, 3754 की गई जान, 3.53 लाख से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ्य
रेलवे के इतिहास में पहली बार 2020 में नहीं छपा टाइम-टेबल, जानिए क्यों टूटी ये परम्परा
केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
महबूबा मुफ्ती का आरोप- हमेशा की तरह मुझे फिर नजरबंद कर दिया गया
केजरीवाल सरकार ने फिर बढ़ाया एक हफ्ते का लॉकडाउन, अब 31 मई तक रहेंगी पाबंदियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूनिसेफ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दुनिया के 80 करोड़ बच्चों के खून में घुल रहा सीसे का जहर यूनिसेफ ने चेताया, कोरोना वायरस से पूरी एक पीढ़ी का भविष्य खतरे में
Next Article SEBI ने सहारा के सुब्रत राय से कहा, गिरफ्तारी से बचना है तो 626 अरब रुपये जमा करें SEBI ने सहारा के सुब्रत राय से कहा, गिरफ्तारी से बचना है तो 626 अरब रुपये जमा करें

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?