ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काम पर निकली महिला की झाड़ियों में मिली लाश, हत्या कर शव फेंका… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

काम पर निकली महिला की झाड़ियों में मिली लाश, हत्या कर शव फेंका… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: November 19, 2022
Share
हत्या के बाद महिला का शव झाड़ियों में फेंका
SHARE

रायपुर। बिलासपुर में महिला की हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। शनिवार दोपहर को ग्रामीणों ने झाड़ियों में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद इसे हत्या का मामला बताया। वहीं महिला के हाथ में शनिच नाम लिखा था। इस नाम के आधार पर महिला की शिनाख्त मुन्नी केंवट के रूप में हुई। हाथ पर उसके पति का नाम लिखा हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुन्नी केवंट के पांच बच्चे हैं। उसके पति की चार साल पहले ही मौत हो गई थी। वह दूसरे के घरों में झाडू-पोंछा का काम करती थी। शुक्रवार को भी वह अपने घर से काम पर ही निकली थी इसके बाद घर नहीं लौटी। देर शाम तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर बच्चों ने फोन लगाया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं शनिवार को महिला लाश मिली।

सरंकडा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। महिला के गले में गमछा बंधा हुआ था और प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला ही लग रहा है। यही नहीं मौके से महिला का मोबाइल भी गायब मिला है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि महिला को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। साथ की महिला का मोबाइल लोकेशन भी सर्च किया जा रहा है। साथ ही संदेहियों का पता लगायाय जा रहा है।

850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, राजस्वमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Good News: सस्ती दवा की राह हुई आसान, शहर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस क्षेत्र में एक और स्टोर का शुभारंभ
फसल बीमा फर्जीवाडा : केले की फसल लगाकर चना दिखाया और ऐंठी बीमा की रकम, महिला सहित तीन गिरफ्तार
shreekanchanpath 150 # 13 March 2024
महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई प्रियंका गांधी, दुर्ग-भिलाई को मिली करोड़ों की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big achievement : दुर्ग के चमन ने हिमाचल के माउंट फ्रेंडशिप पीक पर फहराया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का झंडा
Next Article Breaking News : भिलाई की युवती की बिलासपुर में हत्या, चार दिन से थी लापता… सेंट्रो कार में मिली लाश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?