ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News: सस्ती दवा की राह हुई आसान, शहर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस क्षेत्र में एक और स्टोर का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Good News: सस्ती दवा की राह हुई आसान, शहर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस क्षेत्र में एक और स्टोर का शुभारंभ

By Om Prakash Verma
Published: December 7, 2022
Share
Good News: सस्ती दवा की राह हुई आसान, शहर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस क्षेत्र में एक और स्टोर का शुभारंभ
Good News: सस्ती दवा की राह हुई आसान, शहर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस क्षेत्र में एक और स्टोर का शुभारंभ
SHARE

भिलाई। भिलाई शहर के लिए आज एक सुखद खबर है, सेक्टर 9 अस्पताल परिसर में धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का आज शुभारंभ महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त रोहित व्यास एवं बीएसपी के अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन मिलिंद गदरे ने किया। इसी के साथ ही भिलाई शहर में अब छ: जेनेरिक मेडिकल स्टोर हो गये है। बीएसपी सेक्टर क्षेत्र में यह पहला धन्वंतरी मेडिकल स्टोर होगा। शुभारंभ के अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेडिकल स्टोर्स का फीता काटकर शुभारंभ करने के पश्चात मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने किया और स्टोर्स के संचालको से दवाईयों के स्टॉक के बारे में जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयासों से सेक्टर एरिया में भी धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से उच्च गुणवत्ता की सस्ती दवाइयों का लाभ लोगों को मिल पाएगा। सेक्टर 9 अस्पताल में बड़ी संख्या में नागरिक इलाज के लिए यहां आते है, सभी लोगों को इस मेडिकल से सस्ती दवा का लाभ मिलेगा। सेक्टर 9 अस्पताल परिसर में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ होने के बाद अब भिलाई निगम क्षेत्र में धनवंतरी योजना के तहत कुल छ: मेडिकल स्टोर हो गये है।

अस्पताल में जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स खुलने से अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज एवं परिजनों को दवाइयों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा तथा 66 प्रतिशत छुट के साथ दवाईयां उपलब्ध हो पाएगी। इससे पूर्व शहर में सुभाष मार्केट मेडिकल लाईन, भगवा चौक कुरूद एवं महिला मदर्स मार्केट पावर हाउस, सुपेला शास्त्री अस्पताल तथा 18 नं. रोड में आंगनबाड़ी के पास में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ हो चुका है। अच्छी गुणवत्ता की सस्ती दवाइयों की मांग को देखते हुए तथा शहर में स्वास्थ्यगत योजनाओ को बढ़ावा देने के लिए एक और मेडिकल स्टोर का लाभ विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयासों के चलते लोगों को मिलेगा।

गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की महत्वकांक्षी योजना धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना के तहत भिलाई वासियों को उच्च गुणवत्ता की सस्ती दवाइयों का लाभ मिल रहा है, इसी कड़ी में सेक्टर 9 में भी धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स का शुभारंभ हुआ है, अब इस मेडिकल स्टोर्स का लाभ भी भिलाई वासियों को मिलेगा।

रायपुर में रोजगार मेला : 72 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके हुए शामिल
डस्टबिन से उद्योग तक – अंजना उरांव की आत्मनिर्भरता की उड़ान
Budget 2026-27: 25 लाख किसानों को समृद्धि का तोहफा: दक्ष वैद्य
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से कहा करा ले अपनी जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाबा साहब की स्मृति में किया रक्तदान, बीएसएफ के डीआईजी के साथ जवानों भी आए आगे बाबा साहब की स्मृति में किया रक्तदान, बीएसएफ के डीआईजी के साथ जवान भी आए आगे
Next Article जिले की सभी नगर पंचायतों का नया मास्टर प्लान जल्द करें तैयार, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में करने के निर्देश जिले की सभी नगर पंचायतों का नया मास्टर प्लान जल्द करें तैयार, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में करने के निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?