ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले की सभी नगर पंचायतों का नया मास्टर प्लान जल्द करें तैयार, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जिले की सभी नगर पंचायतों का नया मास्टर प्लान जल्द करें तैयार, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में करने के निर्देश

By Om Prakash Verma
Published: December 7, 2022
Share
जिले की सभी नगर पंचायतों का नया मास्टर प्लान जल्द करें तैयार, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में करने के निर्देश
जिले की सभी नगर पंचायतों का नया मास्टर प्लान जल्द करें तैयार, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में करने के निर्देश
SHARE

विशेष पिछड़ी जनजातियों की भर्ती के लिए आगामी दो सप्ताह में जारी करें आदेश: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश
कुम्हारों की मिट्टी के लिए जमीन आरक्षित की जाए
स्कूलों की मरम्मत और नए कक्षों के निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं
मुख्यमंत्री ने गरियाबंद में की योजनाओं की समीक्षा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान गरियाबंद के सर्किट हाऊस में आयोजित अधिकारियों की बैठक में राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गरियाबंद जिले की विशेष पिछड़ी जनजातियों के योग्य युवाओं की भर्ती के लिए आगामी दो सप्ताह में आदेश जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति की भर्ती के लिए मेरिट के आधार पर पदों में भर्ती की सहमति दी गई है। मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्रों में जाति का नाम अंग्रेजी में लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे मात्रात्मक त्रुटि के कारण जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। सीएम बघेल ने जिले में स्वीकृत सभी गौठानों के निर्माण का कार्य तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए। बघेल ने वन अधिकार मान्यता पत्रों के लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि कुम्भकारों को मिट्टी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जमीन आरक्षित करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

सीएम बघेल ने कहा कि जिले में स्कूलों की मरम्मत और स्कूलों में नए कक्षों के निर्माण के कार्यों को तेजी से पूरा करने और गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्यों को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि रीपा में पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोहार, कुम्हार सहित अन्य लोगों को भी जोड़े। रुरल इंडस्ट्रियल पार्क स्व-सहायता समूह पर ही केंद्रीकृत नहीं होने चाहिए, यहां एक्टिविटी उद्योग से संबंधित जैसे दाल, हॉलर मिल जैसे हो। इस उद्योग के संचालन के लिए चयन ऐसे व्यक्ति का करना है जो मार्केटिंग स्किल, रिस्क क्षमता वाला और जुझारू हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में ओबीसी हॉस्टल के प्रस्ताव राज्य स्तर पर जल्द भेजे जाएं। उन्होंने कोरासी सिंचाई परियोजना में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में नए हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। योजना के पोर्टल में नए रजिस्ट्रेशन का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए। पारंपरिक व्यवसाय करने वाले लोहार, मोची, कुम्हार जैसे लोग पात्र हो सकते हैं ऐसे लोगों को भूमिहीन न्याय योजना से जोड़ें। इसी तरह उन्होंने राजस्व और वन भूमि का पट्टा वितरण आवेदनों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व भूमि और वनवासियों के वन अधिकार पट्टों के रजिस्ट्रेशन के लिए सॉफ्टवेयर को फिर प्रारंभ किया जाए। मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले की सभी नगर पंचायतों का नया मास्टर प्लान शीघ्रता से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए मास्टर प्लान तैयार नहीं होने के कारण नगर पंचायतों में भूमि का डायवर्सन नहीं हो पा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल बिल्डिंग की रिपेयरिंग, सड़क की मरम्मत, धान खरीदी की ली जानकारी। अधिकारी ने बताया कि 86,900 से अधिक किसानों का पंजीयन हुआ है। धान खरीदी के साथ खाते में भुगतान किया जा रहा है, उठाव भी हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों पर रहेगी अब शासन की सीधी नजर, रायपुर में  स्थापित हुआ विद्या समीक्षा केंद्र
घर पर मस्कारा बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत…
भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर – एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश, सीएम साय बोले- हर घर तिरंगे से सजे छत्तीसगढ़
‘गॉडफादर’ से सामने आया चिरंजीवी का पहला लुक, टीजर में दिखा अभिनेता का राउडी अंदाज…
महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: लक्ष्मी राजवाड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News: सस्ती दवा की राह हुई आसान, शहर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस क्षेत्र में एक और स्टोर का शुभारंभ Good News: सस्ती दवा की राह हुई आसान, शहर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस क्षेत्र में एक और स्टोर का शुभारंभ
Next Article Breking News: भाजपा का शंखनाद पदयात्रा 9 से, प्रदेश भर से शामिल होंगे दिग्गज, जिलाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार में डूबी भिलाई निगम की गिनाई नाकामियां Breking News: भाजपा का शंखनाद पदयात्रा 9 से, प्रदेश भर से शामिल होंगे दिग्गज, जिलाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार में डूबी भिलाई निगम की गिनाई नाकामियां

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?