ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई प्रियंका गांधी, दुर्ग-भिलाई को मिली करोड़ों की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई प्रियंका गांधी, दुर्ग-भिलाई को मिली करोड़ों की सौगात

By Mohan Rao
Published: September 21, 2023
Share
महिला समृद्धि कार्यक्रम में शमिल हुई प्रियंका गांधी
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रियंका गांधी ने किया 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में गुरुवार को आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भिलाई पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर को करोड़ों रुपए की सौगात दी। जयंती स्टेडियम के पास ग्राउंड में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में लोगों को 309 करोड़ 56 लाख 88 हजार रुपए के 186 विकास कार्यो की सौगात मिली। इनमें 241 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इससे पहले गुरुवार की सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मीय सवागत किया। रायपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे प्रियंका गांधी भिलाई पहुंची। यहां जयंती स्टेडियम के पास बने भव्य डोम शेड़ में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया है। शेड में महिला समूहों के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाद किया।  उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। प्रियंका गांधी को अपने पास पाकर महिलाएं खुश और उत्साहित दिख रही हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को श्रीमती गांधी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उत्साही महिलाओं ने प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद प्रियंका गांधी ने सीएम भूपेश बघेल के साथ लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न किया।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
महिला समृद्धि सम्मेलन के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत 3.74 करोड़ की लागत से पाटन विधानसभा क्षेत्र के 2 सड़क, 1.21 करोड़ की लागत से निर्मित 30 स्कूल भवन, 4.65 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय जामुल के भवन सहित कुल 8.23 करोड़ की लागत के 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 25.19 करोड़ रुपए की लागत से 5 पुलों – जिसमें 5.36 करोड़ रुपए की लागत से डगनिया नाला पर पुल, 4.55 करोड़ की लागत से भानपुरी-कोड़िया मार्ग में नाला पर और 2.96 करोड़ रुपए की लागत से पाउवारा नाला तथा 3.80 करोड़ की लागत से चिरपोटी कातरो मार्ग में उच्च स्तरीय पुल, 8.50 करोड़ रुपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ। इसके अलावा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया। तांदुला जलाशय अंतर्गत 9.75 करोड़ रुपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका निगम भिलाई चरौदा में 2.47 करोड़ की लागत से डॉ बीआर अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, दुर्ग शहर में 2.06 करोड़ तथा भिलाई नगर में 2.24 करोड़ की लागत से 33/11 केवी के 2 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण भी किया।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन
कार्यक्रम के दौरान करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 14.32 करोड़ की लागत से 15 सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 18.75 करोड़ रुपए की लागत से 18 सड़क निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में 82.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 12 सड़क और 2 हाई स्कूल भवन निर्माण के कार्यों का भी भूमिपूजन किया। इसी प्रकार 21.59 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 5 पुलों का भूमिपूजन किया गया। तान्दुला जलाशय अंतर्गत 50.43 करोड़ रुपए की लागत के सिपकोन्हा डिस्ट्रीब्यूटरी के रिमॉडलिंग, लाईनिंग एवं कांक्रीटीकरण, बरबसपुर के पास स्टापडेम, किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। साथ ही भिलाई नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 6.80 करोड़ रुपए की लागत से शहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा मेंटल हेल्थ केयर यूनिट और खाद्य एवं औषधीय संभागीय कार्यालय भवन, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 8.53 करोड़ रुपए की लागत से सीसी रोड तथा नाली निर्माण के 62 कार्यों, मुख्यमंत्री समग्र अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के 38.64 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

BJP में शामिल हुए लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, रिटायर्ड IFS बड़गैया ने भी थामा भाजपा का दामन
मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर , एक 8 लाख का इनामी था
Bhilai Breaking : ज्यादा ब्याज का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर
CG News : 13 पुलिस अधिकारियों की मिली प्रतिनियुक्ति, लिस्ट में ASP-DSP और TI शामिल, देखें पूरी सूची
मध्यप्रदेश उपचुनाव: रुझानों में कांग्रेस काफी पीछे…. भाजपा ने बनाई बढ़त…. छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर आगे चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूलों के सफाई कर्मियों और रसाईयों को मिली बड़ी राहत, मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि का आदेश जारी
Next Article महिला समृद्धि सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने साधा केन्द्र पर निशाना, कहा- राज्य सरकार की नहीं करती मदद, महंगाई से त्रस्त हैं महिलाएं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?