ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साइबर जन जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत हैश टैग…. दुर्ग पुलिस ने जारी किया हैश टैग…. #रहे जागरूक करें जागरूक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

साइबर जन जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत हैश टैग…. दुर्ग पुलिस ने जारी किया हैश टैग…. #रहे जागरूक करें जागरूक

By Mohan Rao
Published: October 6, 2024
Share
साइबर जागरुकता पखवाडे की शुरुआत
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने रविवार को साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की। 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने हैशटैग #रहे_जागरूक_करे_जागरूक भी जारी किया। इस दौान ONLINE CYBER FRAUD होने पर नेशनल साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 व रिपोर्टिंग पोर्टल वेबसाइट https://www.cyber crime.gov.in/ पर सेल्फ कंप्लेंट्स दर्ज करने व X पर साइबर दोस्त @Cyberdost को फालो करने संबंध में जानकारी दी गई।

दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला निर्देश पर राज्य व्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत हुई।अभियान के प्रथम दिवस ट्रेंडिंग साइबर ठगी के संबंध में अपराध को वीडियो के माध्यम से जरिए सोशल मीडिया में दिखाकर जागरूक किया गया। दुर्ग के सभी थाना व चौकी द्वारा अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थान, चौक चौराहों, वर्कशॉप, स्कूल/कॉलेजों में साइबर क्राइम के प्रति लोगो को पाम्पलेट वितरण कर बैनर पोस्टर के जरिये प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया गया।

अभियान के माध्यम से अभियान के प्रथम दिवस पर ट्रेंडिंग साइबर क्राइम पर वीडियो लॉन्च किया गया है जिसको सोशल मीडियामें  आम जनमानस के द्वारा बहुत ही ज्यादा शेयर किया जा रहा है जिससे वह खुद तो जागरुक हो ही रहे हैं एवं अपने घर, परिवार एवं पड़ोसी एवम दोस्तों को भी जागरूक करा रहे हैं, वीडियो के लॉच होने के कुछ घंटों में ही वह दस हजार लोगो के रीच तक पहुंच गया था। आम लोगों के द्वारा वीडियो को पसंद किया जा रहा है एवम दुर्ग पुलिस के हैश टैग #रहे_जागरूक_करे_जागरूक को भी पसंद कर वायरल कर रहे है।

रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार कक्ष में मीडिया को साइबर पखवाड़े के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर ट्रेंडिंग साइबर क्राइम के बारे में बताया गया। उनको यह भी बताया गया कि यह जागरूकता अभियान मीडिया के लिए है। मीडिया के लोग स्वयं जागरूक रहकर आम जनमानस को भी जागरूक करें।  इस दौरान साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, डिजिटल अरेस्ट, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑनलाईन फाड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, ओटीपी, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव, हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। बच्चों को मोबाइल एडिक्शन (लत) ऑनलाईन गेम, सोशल एप्स का अत्यधिक उपयोग करने से जो साइकोलॉजिकल तौर पर दुष्प्रभाव होते हैं जिनके कारण बच्चों की जान तक चली जाती है ऐसे मोबाइल मोह से दूर रहने अपील कर जानकारी दी गई।

Body Oil Vs Lotion: जानिए इनमें से किसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करना है सही
गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाई गई TikTok ऐप, सरकार ने 59 चीनी ऐप्लीकेशंस पर लगाया है प्रतिबंध
हाथी प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को बड़ी सौगात, सीएम बघेल की पहल पर लगे 33 सोलर हाईमास्ट लाइट, बिना डर कर सकेंगे खेतों की देखरेख
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को दी होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं
शाह-केजरीवाल की मीटिंग से निकला हल, दिल्ली को मिले 500 रेलवे कोच, टेस्टिंग 3 गुना करने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने की ई बाल तकनीक की सराहना, विदेशी मेहमानों को भा गई जल सुधार की यह तकनीक
Next Article हादसे में कट गए दोनों पैर, डॉक्टरों ने बचा ली जान…. सीएम सहायता योजना से मिले थे 10 लाख रुपए

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?