ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शाह-केजरीवाल की मीटिंग से निकला हल, दिल्ली को मिले 500 रेलवे कोच, टेस्टिंग 3 गुना करने की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शाह-केजरीवाल की मीटिंग से निकला हल, दिल्ली को मिले 500 रेलवे कोच, टेस्टिंग 3 गुना करने की तैयारी

By @dmin
Published: June 14, 2020
Share
Plow from Shah-Kejriwal meeting, Delhi gets 500 railway coaches, preparing to test 3 times
Plow from Shah-Kejriwal meeting, Delhi gets 500 railway coaches, preparing to test 3 times
SHARE

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात पर समीक्षा बैठक की। करीब एक घंटे 20 मिनट चली मुलाकात में फोकस दिल्ली में कोरोना को रोकने, टेस्टिंग बेहतर करने, अस्पतालों में बेड सुनिश्चित करने और बाकी हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर रहा। दिल्ली को फौरन 500 रेलवे आइसोलेशन कोच दिए जा रहे हैं। इसके अलावा टेस्टिंग बढ़ाने के लिए केंद्र मदद करेगा। मीटिंग में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन शामिल हुए।

मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने तुरंत 500 रेलवे कोच दिल्ली को दिए जाएंगे। इससे दिल्ली में 8000 बेड बढ़ जाएंगे। यह कोच कोरोना संक्रमण से लडऩे के लिए सभी सुविधाओं से लेस होंगे। दिल्ली के कन्टेनमेंट जोन में कॉन्टैक्ट मैपिंग अच्छे से हो पाए इसके लिए घर-घर जाकर हर एक व्यक्ति का व्यापक स्वास्थ्य सर्वे किया जायेगा, जिसकी रिपोर्ट 1 सप्ताह में आ जाएगी। साथ ही अच्छे से मॉनिटरिंग हो, इसके लिए वहां हर व्यक्ति के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाई जाएगी। गृहमंत्री शाह ने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढाकर दो गुना किया जाएग। 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढाकर तीन गुना कर दिया जाएगा।

वहीं दिल्ली सरकार ने सारे अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज की व्यवस्था करने की मांग रखी है। अगले हफ्ते तक 20 हजार एक्स्ट्रा बेड तैयार करने का टारगेट है। साथ ही प्राइवेट हॉस्पिटल्स में कैपिंग लगाने की भी डिमांड रखी गई। कोरोना टेस्टिंग को लेकर केजरीवाल सरकार ने कहा कि बाकी बीमारियों की तरह इसका भी टेस्ट हो और आसानी से रिपोर्ट मिले। प्राइवेट लैब्स में जांच की कीमत कम की जाए। दिल्ली सरकार प्राइवेट अस्पतालों की मॉनिटरिंग के लिए एक कमिटी भी बनाना चाहती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक वैभव से हुईं रू-ब-रू, सीएम बघेल ने भेंट की रुद्रशिव प्रतिमा की प्रतिकृति
Gustakhi Maaf: उद्योगों को प्रापर्टी टैक्स में राहत
सीएम साय से मिली रायपुर की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोकसभा की तरह मिलेगा जनता का समर्थन
दूसरी महिला के साथ पकड़े गए डीजी पर गिरी गाज, पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो वायरल
तिरंगे रोप लाइट से जगमगाया शहर… दीपावली पर विधायक वोरा ने शहरवासियों को दी सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Monsoon knock in Chhattisgarh: Monsoon reaches these districts, will be active in entire state soon छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक: इन जिलों तक पहुंचा मानसून, जल्द होगा पूरे प्रदेश में सक्रिय
Next Article चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?