ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाई गई TikTok ऐप, सरकार ने 59 चीनी ऐप्लीकेशंस पर लगाया है प्रतिबंध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNationalWorld

गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाई गई TikTok ऐप, सरकार ने 59 चीनी ऐप्लीकेशंस पर लगाया है प्रतिबंध

By @dmin
Published: June 30, 2020
Share
Ticketlock is not working in the phone, this message is coming
Ticketlock is not working in the phone, this message is coming
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार की ओर से प्रतिबंध लगने के बाद गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर से भी टिकटॉक ऐप को हटा दिया गया है। सरकार ने सोमवार शाम टिकटॉक, हेलो समेत 59 चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, जिन यूजर्स ने टिकटॉक ऐप को डाउनलोड किया हुआ है, वह ऐप पर वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। लेकिन, अब कोई नया यूजर इस वीडियो ऐप को डाउनलोड नहीं कर सकेगा।
देश में टिकटॉक के 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं और यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर के टॉप 10 ऐप्स में से एक हैं। वहीं, सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गईं अन्य ऐप में से ज्यादातर ऐप अभी भी प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में इन ऐप्स को भी दोनों ही जगह से हटा दिया जाएगा, जिसके बाद कोई भी यूजर डाउनलोड नहीं कर सकेगा।
प्रतिबंध लगाए जाने के बाद टिकटॉक ने बयान जारी कर कहा कि उसने चीनी सरकार समेत किसी भी विदेशी सरकार के साथ यूजर्स का डाटा साझा नहीं किया है और न ही भविष्य में वह ऐसा करेगी। टिकटॉक ने कहा, ‘हमें जवाब देने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए संबंधित सरकारी हितधारकों के साथ मिलने के लिए आमंत्रित किया गया है। टिकटॉक भारतीय कानून के तहत सभी डाटा गोपनीयता और सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करता है। हम हमारे यूजर्स की किसी भी जानकारी को किसी भी विदेशी सरकार के साथ साझा नहीं करते हैं, जिसमें चीनी सरकार भी शामिल है।

Tik Tok removed from Apple's App Store & Google Play Store. Government of India yesterday banned 59 apps "which are prejudicial to sovereignty and integrity of India, defence of India, security of the state and public order”. pic.twitter.com/f2LtyqXTtN

— ANI (@ANI) June 30, 2020

सरकार ने सोमवार को चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाते हुए कहा है कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। यह प्रतिबंध लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाया गया है।
आईटी मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। इन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये एप उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें गुपचुक तरीके से भारत के बाहर स्थित सर्वर को भेजते हैं।

pic.twitter.com/0DZQ3Ucqcl

— TikTok India (@TikTok_IN) June 30, 2020

बैन लिस्ट में ये ऐप भी शामिल

प्रतिबंधित सूची में वीचैट , बीगो लाइव ,हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल – शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्लब फैक्टरी और शीइन शामिल हैं।

800 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत
नई लाइन बिछाकर दूर की लो वोल्टेज की समस्या… जहां 70 वोल्ट मिलता था वहां मिलने लगा 240 वोल्ट का पावर
जिस लड़की की हत्या में गए जेल, वह दस महिने बाद जिंदा मिली, तो कुंए से मिली लाश किसकी?
भिलाई में CSPDCL की महिला अफसर से बेहूदगी पड़ी भारी, पेट्रोल पंप संचालक पर एफआईआर
Transfer : 34 आबकारी अधिकारियों का ट्रांसफर… दुर्ग व रायपुर के अधिकारी भी हटाए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लद्दाख में फिर दिखाई अकड़, गोगरा-हॉट स्प्रिंग से सैनिक नहीं हटाने पर अड़ा चीन सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन सेना के बीच जनरल स्तर की तीसरी वार्ता कल
Next Article भारत में कोरोना: देश में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 18522 मामले, 418 लोगों की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?