ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CWC की बैठक में सोनिया की केंद्र से गुहार, बोलीं- टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाकर 25 साल करे सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

CWC की बैठक में सोनिया की केंद्र से गुहार, बोलीं- टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाकर 25 साल करे सरकार

By @dmin
Published: April 17, 2021
Share
CWC की बैठक में सोनिया की केंद्र से गुहार, बोलीं- टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाकर 25 साल करे सरकार
CWC की बैठक में सोनिया की केंद्र से गुहार, बोलीं- टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाकर 25 साल करे सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में जारी कोरोना कहर के बीच कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की एक अहम बैठक हुई। कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच शनिवार को मौजूदा हालात पर चर्चा की। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से यह माना है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई एक राष्ट्रीय चुनौती है, जिसे पार्टी की राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को भी वैक्सीन देने की वकालत करते हुए कहा कि कोविड-19 का टीका 25 साल तक के लोगों को लगाया जाए। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, ‘कोविड-19 की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह प्रभावित किया है, हमारे पास इससे निपटने की तैयारी के लिए एक साल का समय था, लेकिन हम बिना तैयारी के फिर इसकी चपेट में आ गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि कोविड-19 संकट संबंधी पूर्वानुमान, आकलन और प्रबंधन के संदर्भ में मोदी सरकार ने कोई तैयारी नहीं की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘सरकार को टीकाकरण के लिए अपनी प्राथमिकता पर पुनर्विचार करना चाहिए और आयुसीमा को घटाकर 25 साल करना चाहिए। अस्थमा, मधुमेह, किडनी और लीवर संबंधी बीमारियों से पीडि़त सभी युवाओं को टीका लगाया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि टीकाकरण के लिए अभी न्यूतम आयुसीमा 45 साल निर्धारित है।
उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में यह भी कहा कि सरकार को कोरोना से निपटने के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरणों और दवाओं को जीएसटी से मुक्त करना चाहिए तथा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने पर गरीबों को प्रति माह छह हजार रुपये की मदद देनी चाहिए। सोनिया ने बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में आने और रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत होने पर दुख जताते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में अपना कर्तव्य निभा रहे स्वास्थ्यकर्मियों एवं दूसरे कर्मचारियों को कांग्रेस सलाम करती है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चल रही बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सीडब्ल्यूसी के दूसरे सदस्य शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कोरोना महामारी और इस स्थिति से निपटने के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को लेकर चर्चा की गई। इसमें सरकार से जरूरी कदम उठाने की मांग को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है।
कांग्रेस कोरोना महामारी की स्थिति से निपटने के सरकार के तौर-तरीकों को लेकर उसकी आलोचना करती रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण का विस्तार किया जाए।

सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विश्वकप से पहले बड़ा एक्शन, किए ऑनलाइन सट्टा एप ब्लॉक और हजारों खाते फ्रीज
Breaking News : सेक्टर-9 हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही,  गले की जांच के दौरान टूटा कांच का इंस्टूमेंट… आफत में पड़ी मरीज की जान
पूर्व प्रमुख सचिव और उनकी पत्नी को हाईकोर्ट से मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज प्राथमिकी निरस्त
सेल्फी के चक्कर में नदी में गिरा नाबालिग, पुलिस व एसडीआरएफ के संयुक्त ऑपरेशन से बची जान
शाही और आलीशान जिंदगी जीते हैं बाहुबली फेम प्रभास, इन लग्जरी कारों का रखते हैं शौक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh कोरोना से हाहाकार: बिना इलाज सड़कों पर मरने की नौबत, कई मरीज घरों में गिन रहे अंतिम सांसें
Next Article Major accident: house collapses, two girl including two woman died राहत की खबर: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेंगे 90 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?