ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सेक्टर-9 हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही,  गले की जांच के दौरान टूटा कांच का इंस्टूमेंट… आफत में पड़ी मरीज की जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : सेक्टर-9 हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही,  गले की जांच के दौरान टूटा कांच का इंस्टूमेंट… आफत में पड़ी मरीज की जान

By Mohan Rao
Published: November 19, 2022
Share
सेक्टर हॉस्पिटल की तस्वीर
SHARE

भिलाई। बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में लापरवाही का बड़ा नमूना सामने आया। यहां एक युवक गले की जांच कराने पहुंचा तो जांच के दौरान कांच का इंस्टूमेंट टूट गया। कांच करीब 5 एमएम का टूकड़ा युवक ने निगल लिया जिससे उसकी जान आफत में पड़ गई। इसके बाद डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। हांलाकि बाद में डॉक्टरों ने सक्रियता दिखाई और युवक की एंडोस्कोपी की गई और कांच का टुकड़ा बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक कांच का टुकड़ा मरीज के पेट में ही रहा। वहीं एंडस्कोपी के बाद युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रगति नगर निवासी तुषार को गले में इंफेक्शन होने के कारण इसका इलाज सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को वह जांच कराने हॉस्पिटल पहुंचा था। ईएनटी के डाक्टर अश्विन और डाक्टर गिरीश मरीज की जांच कर रहे थे। जांच के लिए डॉक्टरों ने एक कांच का इंस्टूमेंट तुषार के गले में डाला। इस दौरान वह टूट गया और करीब 5 एमएम कांच का टुकड़ा उसके पेट में चला गया।

जैसे ही मरीज को पता चला कि कांच का टुकड़ा वह निगल गया है तो वह बेचैन हो गया और डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। आनन फानन में डॉक्टरों ने पेट की स्कैनिंग की और कांच के टुकड़े की स्थित देखी। इसके बाद डॉक्टरों ने एंडस्कोपी का निर्णय लिया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद मरीज के पेट से कांच का टुकड़ा निकाला गया। इसके बाद मरीज के जान में जान आई। इस घटना के बाद मरीज के परिजन भी हैरान रह गए। वहीं अस्पताल में जिस कांच के इंस्टूमेंट का इस्तेमाल किया गया उसकी क्वालिटी में सवालों के घेरे में है। फिलहाल मरीज की जान बचने से डॉक्टरों के साथ ही परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।

नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, 42 दिनों से थे एम्स में भर्ती… हार्ट अटैक से हुआ निधन
तीस वर्षों से मृतप्राय भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना हुई पुनर्जीवित…. मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब 6 गांवों को सिंचाई के लिए होगी जलापूर्ति
सीएम योगी बोले: साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, अब फसाद किया तो सात पीढ़ियां मुआवजा भरेंगी
बोरिया गेट पर संयुक्त यूनियन का प्रदर्शन, बीएसपी कर्मियों के लिए 45000 रुपए बोनस की मांग
एजीआर पर टेलीकॉम कंपनियों को मिली बड़ी राहत…. बकाया चुकाने के लिए कोर्ट ने दिया 10 साल का समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरीब बच्चों के लिए वरदान है ये स्कॉलरशिप, पढऩे के लिए हर साल मिलेगा 12 हजार रुपए, ऐसे करें अप्लाई गरीब बच्चों के लिए वरदान है ये स्कॉलरशिप, पढऩे के लिए हर साल मिलेगा 12 हजार रुपए, ऐसे करें अप्लाई
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : किसानों को बिना ब्याज के लाख की खेती के लिए मिलेगा कर्ज

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?