ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शाही और आलीशान जिंदगी जीते हैं बाहुबली फेम प्रभास, इन लग्जरी कारों का रखते हैं शौक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शाही और आलीशान जिंदगी जीते हैं बाहुबली फेम प्रभास, इन लग्जरी कारों का रखते हैं शौक

By @dmin
Published: December 8, 2020
Share
SHARE

बाहुबली का किरदार निभाकर करोड़ों लोगों की नजर में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने वाले प्रभास आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में व्यस्त होने वाले हैं। जल्द ही प्रभास कई बिग बैनर और बिग बजट फिल्मों में अपने अभिनय से एक बार फिर अपने फैंस को सरप्राइज करने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रभास असल जिंदगी में भी किसी हीरो से कम नहीं है। प्रभास सामान्य तौर पर भी पूरे ठाठ बाट के साथ शाही जिंदगी जीते हैं।

प्रभास जिस फार्महाउस के मालिक है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। प्रभास का यह बंगला हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में मौजूद है। यह फार्महाउस हर सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें एक निजी जिम, पूल से लेकर एक बड़ा गार्डन भी है। बता दें कि प्रभास कई मौकों पर अपने इस आलीशान और महंगे बंगले की झलक दिखा चुके हैं।

महंगे और बड़े घर के साथ-साथ प्रभास लग्जरी और महंगी कारें रखने का भी शौक रखते हैं। प्रभास के पास कई लग्जरी और महंगी कारें हैं। उनके बेड़े में रॉल्स रॉयस फैन्टम, रिटजी बीएमडब्ल्यू एक्स3 और जैगुआर एक्सजेआर जैसी आलीशान कारें शामिल हैं। इन सभी कारों के फीचर्स से लेकर स्पीड तक सब कुछ अपडेटेड है।

प्रभास अपने स्वास्थ्य और फिटनेस सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। इसके लिए प्रभास काफी सचेत भी रहते हैं, अपनी हेल्थ के मुताबिक ही वो अपना डाइट प्लान फॉलो करते हैं। इसके अलावा प्रभास रोजाना एक्सरसाइज भी करते हैं और इस बात का उदाहरण बाहुबली और साहो फिल्म में उनकी बॉडी है। इन दोनों फिल्मों में उनकी फिजिक की झलक देखी गई है। हेल्थ और फिटनेस को देखते हुए ही प्रभास ने खुद के लिए करोड़ों रुपये के जिम इक्विपमेंट्स खरीदे हैं।

प्रभास की आने वाली फिल्मों की बात करें तो लिस्ट में कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। प्रभास की झोली में इस समय आदिपुरुष, सलार और राधे श्याम जैसी फिल्में हैं। आदिपुरुष में प्रभास भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में सीता के लिए कृति सेैनन और रावण के लिए सैफ अली खान का नाम सामने आ रहा है। सलार फिल्म की घोषणा हाल में की गई है। ये भी एक बिग बजट मूवी है।

पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार उछाल, लोगों का बिगड़ गया बजट: पिछले 8 दिनों में ऐसे बढ़े दाम
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 413 नए कोरोना मरीज, 5 लोगों की हुई मौत…
राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस जम्बूरी का उद्घाटन, 33 जिलों के 900 से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए शामिल
सीएम बघेल कल करेंगे गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 3 लाख का भुगतान
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुआ राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस का आयोजन, सुप्रीम कोर्ट के जज हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस फिल्म के लिए आमिर खान थे निर्देशक की पहली पसंद, सेट पर शाहरुख को देख चौंक गई थीं जूही चावला
Next Article Big success of Durg Police: Serial chain snatcher caught दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: सीरियल चेन स्नेचर पकड़ाया…. 50 से अधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?