ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुत्ते के काटने से गाय को हुआ रेबीज, दूध पीने के बाद परिवार को लगवाना पड़ा टीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कुत्ते के काटने से गाय को हुआ रेबीज, दूध पीने के बाद परिवार को लगवाना पड़ा टीका

By @dmin
Published: January 30, 2021
Share
वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही: मोबाइल पर बात करते-करते नर्स ने महिला को वैक्सीन की डबल डोज दे दी
वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही: मोबाइल पर बात करते-करते नर्स ने महिला को वैक्सीन की डबल डोज दे दी
SHARE

उदयपुर (एजेंसी)। आपने आजतक कुत्ते के काटने बाद लोगों को रेबीज का टीका लगाते हुए देखा और सुना तो जरूर होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि किसी गाय को कुत्ते ने काटा हो और फिर उसका दूध पीने वाले लोगों ने रेबीज का टीका लगवाया हो। आप कहेंगे नहीं। मगर असंभव सा लगने वाला यह मामला राजस्थान के उदयपुर में सामने आया है।

उदयपुर के हिरणमगरी के सेटेलाइट अस्पताल में एक ही परिवार के 13 सदस्य शुक्रवार को एक साथ रेबीज का टीका लगवाने के लिए पहुंचे। परिवार ने बताया कि उनकी पालतू गाय को एक कुत्ते ने काट लिया, जिससे उसे रेबीज हो गया और उसका दूध पीने से उन्हें भी रेबीज होने का खतरा है। इसके बाद सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई गई।
दरअसल, परिवार की गाय को कुछ दिनों पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। सभी सदस्य उसका दूध पी रहे थे। गुरुवार को उनकी गाय बीमार हो गई और पागल जैसी हरकतें करने लगी। उपचार के लिए उसी दिन शाम को पशु चिकित्सक को बुलाया गया। पशु चिकित्सक ने उसके रेबीज से ग्रस्त होने की आशंका जताई।
चिकित्सक ने बताया कि रोगी गाय का दूध पीने से परिवार के सदस्यों को रेबीज होने का खतरा है। इसके बाद सभी सदस्यों को सेटेलाइट अस्पताल में एंटी रेबीज और टिटनेस का टीका लगवाया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. किशनलाल धानक ने बताया कि पहली बार ऐसा कोई मामला सामने आया है।
डॉ. किशनलाल ने बताया कि गाय को रेबीज होने पर उसका दूध पीने से रेबीज होने का खतरा बना रहता है। हालांकि दूध को उबालकर पीने से इसकी संभावना कम हो जाती है। फिर भी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस घटना की जानकारी मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के अलावा आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी दी गई है। 

रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी और अधिक सरल, पंजीयन विभाग ने खत्म की ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता
कुलगाम में पाकिस्तानी आतंकी हैदर समेत दो ढेर, सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में था दहशतगर्द
धान खरीदी से पहले छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ अवैध परिवहन, चिल्फी में 647 व महासमुंद में 452 कट्टा धान जब्त
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: प्रदेश के जिलों के लिए मुख्य अतिथि घोषित, सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को जारी किया पत्र
छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों व एक केन्द्र शाषित प्रदेश की मसौदा सूची जारी, 95 लाख मतदाताओं के नाम हटे, अंतिम सूची 14 फरवरी को
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- किसानों से बातचीत को हमेशा तैयार, सरकार का वादा आज भी कायम
Next Article श्रीकंचनपथ 108 # 30 January 2021

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?