ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Cricket News: यहां बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बीसीसीआई ने किया निरीक्षण, 24 को पीएम मोदी रख सकते हैं आधारशिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

Cricket News: यहां बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बीसीसीआई ने किया निरीक्षण, 24 को पीएम मोदी रख सकते हैं आधारशिला

By Om Prakash Verma
Published: March 15, 2023
Share
Cricket News: यहां बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बीसीसीआई ने किया निरीक्षण, 24 को पीएम मोदी रख सकते हैं आधारशिला
Cricket News: यहां बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बीसीसीआई ने किया निरीक्षण, 24 को पीएम मोदी रख सकते हैं आधारशिला
SHARE

वाराणसी (एजेंसी)। गंजारी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद स्थित मोटेरा जैसा बनाया जाएगा। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह ने मंगलवार को मुहर लगा दी है। पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 मार्च को वाराणसी दौरे पर रख सकते हैं। इसका खाका तैयार किया जा चुका है।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष व सचिव के साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने मंगलवार को राजातालब स्थित गंजारी में स्टेडियम के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया, फिर मैराथन बैठक करके स्टेडियम की डिजाइन और सुविधाओं को अंतिम रूप दिया। स्टेडियम के निर्माण पर 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जमीन अधिग्रहीत, जल्द शुरू होगा निर्माण
गंजारी गांव में क्रिकेट स्टेडियम के लिए जिला प्रशासन ने 121 करोड़ रुपये का मुआवजा देकर 32 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। इस पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्टेडियम की विस्तृत कार्ययोजना और डिजाइन तैयार की गई है। स्टेडियम में तीस हजार ज्यादा दर्शकों के बैठने की सुविधा रहेगी। खिलाडिय़ों के अभ्यास करने, रहने के लिए हॉस्टल सहित कई अन्य सुविधाएं होंगी। गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रदेश सरकार ने 95 करोड़ रुपये आंवटित किया था। इसके बाद जमीन अधिग्रहण के दौरान प्रशासन ने 120 करोड़ रुपये की मांग शासन से की। वहां से बजट जारी होने के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपनी टीम के साथ प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी राजातालाब गिरीश द्विवेदी ने बताया कि डीह गंजरी गांव में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 32 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।

बीसीसीआई

यूपीसीए के साथ बीसीसीआई करेगा अनुबंध
स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के साथ बीसीसीआई अनुबंध करेगा। मंगलवार की रात बीसीसीआई पदाधिकारियों के साथ यूपीसीए और जिला प्रशासन के अधिकारियों की लंबी बैठक भी हुई। इसमें स्टेडियम के डिजाइन, विस्तृत कार्ययोजना और सुविधाओं पर मंथन किया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह बीसीसीआई और यूपीसीए के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर हो जाएगा।

डे-नाइट मैच होंगे, विकसित होगा पूरा क्षेत्र
गंजारी में प्रस्तावित स्टेडियम को विश्वस्तरीय बनाने के साथ ही आसपास के क्षेत्र को भी विकसित करने की योजना पर काम शुरू किया जाएगा। स्टेडियम के आसपास समग्र विकास की रुपरेखा तय करने के लिए विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल, स्टेडियम को डे-नाइट मैच के लिए तैयार किया जाएगा। यहां चार ड्रेसिंग रूम व तीन प्रैक्टिस ग्राउंड बनाए जाएंगे। बारिश के पानी को निकालने के लिए खास आधुनिक सिस्टम और खास एलईडी लाइटें भी लगाई जानी हैं।

स्टेडियम तक पहुंचने का मार्ग होगा सुगम
गंजारी में बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचने के मार्गों को भी विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। चांदपुर चौराहे से अकेलवा तक निर्माणाधीन फोरलेन के समानांतर फ्लाईओवर की योजना बनाई जा रही है। करीब आठ किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर 1300 करोड रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम सर्वे कर रहा है। इसके बन जाने से मोहनसराय लहरतारा सिक्सलेन से स्टेडियम तक पहुंचा जा सकेगा।

जमीन खरीद की औपचारिकता लगभग पूरी कर ली गई है। जल्द की अनुबंध पर हस्ताक्षर होगा, फिर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
- आरपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
इन पांच बिंदुओं में समझें यूपी में योगी क्यों उपयोगी, वादों में अखिलेश कहां चूके?
पुलिस बल आधुनिकीरण योजना: केन्द्रांश राशि बढ़ाने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
और धनवान हुए मुकेश अंबानी, दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स
लद्दाख से नजरें नहीं हटाएगा भारत, सर्दी में भी डटी रहेगी इंडियन आर्मी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 150 # 15 march 2023
Next Article CG Big Accident : आधी रात को ट्रक का एक्सीडेंट, फंस गए ड्राइवर व क्लीनर… पुलिस ने चेंबर काटकर दोनों को निकाला बाहर… देखें Video
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?