ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Big Accident : आधी रात को ट्रक का एक्सीडेंट, फंस गए ड्राइवर व क्लीनर… पुलिस ने चेंबर काटकर दोनों को निकाला बाहर… देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Big Accident : आधी रात को ट्रक का एक्सीडेंट, फंस गए ड्राइवर व क्लीनर… पुलिस ने चेंबर काटकर दोनों को निकाला बाहर… देखें Video

By Mohan Rao
Published: March 15, 2023
Share
जशपुर में हादसा
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के लोरो घाट पर आधी रात 12 बजे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि ट्रक के चेंबर में ड्राइवर व चालक फंस गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची हाइवे पेट्रोलिंग व दुलदुला पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची। ट्रक का चेंबर काटकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग 6 घंटे तक चला।

दुलदुला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोरो घाट पर हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। यहां हादसे के बाद ट्रक में चालक व क्लीनर बुरी तरह से फंसे हुए थे। हाइवे पट्रोलिंग एवं दुलदुला पुलिस टीम द्वारा रात्रि 12 बजे से सुबह 06 बजे तक लगातार प्रयास करते हुए गैस कटर से वाहन को काटकर दोनों को सकुशल बाहर निकाला व शासकीय देवशरण जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया।  अस्पताल में दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ट्रक चालक की पहचान सुमित गजवी पिता विनोद गजवी निवासी नागपुर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। इस पूरी कार्रवाई में हाइवे पेट्रोलिंग टीम से एएसआई बरन साय, आरक्षक विमल भगत, आरक्षक दिलीप पटेल तथा दुलदुला पुलिस टीम से प्रधान आरक्षक यशायाह मिंज, आरक्षक योगेश भगत, सैनिक दुर्गा प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही है।

हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा लगातार पेट्रोलिंग करते हुए हाइवे में यातायात बाधित होने पर तुरंत मौके पर पहुंच यातायात व्यवस्था को बनाती है। हाइवे में लोरो घाट जैसे अतिदुर्घटनाजन्य क्षेत्रों  के अतिरिक्त हाइवे में अन्यत्र भी वाहन दुर्घटना होने पर सर्वप्रथम पहुंच कर घायलों का प्राथमिक उपचार कर नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाकर घायलों की सहायता करते हुए, उनके परिजनों को खबर दी जाती है। जशपुर पुलिस द्वारा लगातार नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर ग्राम खटंगा थाना दुलदुला से ग्राम झरगांव थाना जशपुर तक कुल 30 किलोमीटर के दायरे में हाईवे पेट्रोल का संचालन  किया जा रहा है।

हाईवे पट्रोलिंग टीम द्वारा  पेट्रोलिंग दौरान हाइवे के किनारे स्थित ग्रामों  में जागरूकता अभियान चलाकर तथा हाइवे में चलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्प्लेट वितरण कर यातायात नियमों के संबंध में लगातार जागरूक किया जाता रहा है। जिससे कि सम्भावित दुर्घटना से बचा जा सके। गुड सेमेरिटन लॉ के संबंद्ध में लोगों को  जागरूक कर  दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु आम नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है।  हाइवे पेट्रोल टीम जशपुर द्वारा आज तक कुल  99 हाइवे में दुर्घटना ग्रस्त घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया है। समय पर उपचार होने से अधिकांश घायलों की जान बच सकी है।

भारत की पहली कोविड-19 वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ का मानव परीक्षण जल्द, जानें कितने चरणों में होता है ट्रायल
जुनवानी में बार लायसेंस दिए जाने की जनदर्शन में शिकायत, विधायक रिकेश ने लिखा आबकारी सचिव को पत्र
पीएम मोदी बोले- यह 100 साल के विश्वास का बजट, जनता के लिए अनेक नए अवसर बनाएगा
आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया साइबर थाना एवं सीसीटीएनएस का निरीक्षण, तकनीकी दक्षता बढ़ाने दिए निर्देश
सीएम भूपेश बघेल 16 कृषि महाविद्यालयों में निर्मित ई-क्लासरूम का शुभारंभ, कहा- कृषि का विकास और किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Cricket News: यहां बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बीसीसीआई ने किया निरीक्षण, 24 को पीएम मोदी रख सकते हैं आधारशिला Cricket News: यहां बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बीसीसीआई ने किया निरीक्षण, 24 को पीएम मोदी रख सकते हैं आधारशिला
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: सबकुछ ज्यादा ज्यादा क्यों?

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?