ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस बल आधुनिकीरण योजना: केन्द्रांश राशि बढ़ाने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पुलिस बल आधुनिकीरण योजना: केन्द्रांश राशि बढ़ाने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र

By @dmin
Published: July 22, 2020
Share
रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे
रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे
SHARE

रायपुर। राज्य पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए केन्द्र प्रायोजित योजना पुलिस बल आधुनिकीकरण के तहत केन्द्रांश राशि में वृद्धि करने के लिए छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशासन एवं प्रचालन हेतु आवश्यक कमियों को चिन्हांकित कर उसकी पूर्ति करना है।

Contents
  • राज्य गठन के बाद बढ़ गया है पुलिस बल
  • राशि में हो रही है निरंतर कमी

गृह मंत्री साहू ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह को संबोधित अनुरोध पत्र में लिखा है कि विगत कई वर्षो से छत्तीसगढ़ राज्य वामपंथ उग्रवाद समस्या से ग्रसित है। राज्य के 14 जिले नक्सल समस्या से प्रभावित एसआरई जिले है, जिनमें से 8 जिले अत्यंत प्रभावित है। राज्य सरकार द्वारा जनशक्ति, बुनयादी सुविधाओं एवं पुलिस बलों के प्रशिक्षण की समीक्षा कर समस्या के निवारण हेतु आवश्यक कदम उठाएं हैं। पुलिस थानों में बलवृद्धि एवं बलों की क्षमता के विकास हेतु राज्य द्वारा कार्य किया गया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में केन्दीय सुरक्षा बलों की लगभग 45 बटालियन तैनात है।

राज्य गठन के बाद बढ़ गया है पुलिस बल

गृह मंत्री ने पत्र के माध्यम से बताया कि राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ पुलिस का बल 22 हजार 520 था, जो अब बढ़कर 75 हजार 678 हो गया है। राज्य में 11 नवीन राजस्व जिलों का निर्माण हुआ है। पुलिस थानों की संख्या 293 से बढ़कर 467 और पुलिस चौकियों की संख्या 57 से बढ़कर 115 हो गई है। एसटीएफ के अलावा 22 छत्तीसगढ़ सशस्त्र वाहिनियां है। राज्य में एसटीएफ एवं विशेष आसूचना शाखा की इकाई के विभिन्न प्रशिक्षण शालाओं जैसे पुलिस अकादमी चंदखुरी, सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर की स्थापना की गई है। पुलिस बल में वृद्धि होने से उन्हें आधारभूत संरचना एवं आवश्यक संसाधनों जैसे प्रशासकीय भवन, आवासगृहों का निर्माण, शस्त्रादि, वाहन, दूरसंचार, उपकरण, प्रशिक्षण संसाधनों की आवश्यकता है।

राशि में हो रही है निरंतर कमी

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने केन्द्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि विगत कुछ वर्षो से पुलिस बल आधुनिकीरण योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशि में निरंतर कमी हो रही है। वर्ष 2013-14 में अनुमोदित प्लान का कुल आकार करीब 56 करोड़ रूपए था, जो वर्ष 2019-20 में घटकर 20 करोड़ रूपए से भी कम रह गया है। अतएव नक्सलियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं राज्य पुलिस का संसाधन आधार विस्तृत करने एवं अत्याधुनिक बनाए जाने के लिए इस योजना के तहत केन्द्रांश राशि में वृद्धि किए जाने का अनुरोध है।

Bhilai Breaking : सुपेला में हादसे के बाद मोहल्ले वालों ने घेरा थाना, मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग
जनवरी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, सरगुजा व चिल्फी में दिखी इस मौसम की पहली बर्फ
प्रतिक्रिया: प्रधानमंत्री के बयान को सिब्बल ने सराहा, लेकिन बोले- किसी धर्म विशेष के लोगों पर प्रतिबंध न हो
ईडी पर सीएम भूपेश का तंज : भस्मासुर है ईडी, एक दिन तो पाप का घड़ा भरेगा.. अति का अंत निश्चित है
जम्मू-कस्मीर: बर्फ की सुरंग बनाने में जुटे थ्री ईडियट्स के असली रेंचो वांगचुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 276 # 22 July 2020
Next Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे पीएम मोदी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?