ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मारपीट के आरोपी पार्षद पिता व पुत्र गिरफ्तार, पीड़ित ने की थी आत्महत्या की कोशिश…  दबाव बढ़ा तो हुई कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मारपीट के आरोपी पार्षद पिता व पुत्र गिरफ्तार, पीड़ित ने की थी आत्महत्या की कोशिश…  दबाव बढ़ा तो हुई कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: November 24, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता-पुत्र
SHARE

भिलाई। सेक्टर -10 वार्ड 64 के पार्षद अभय सोनी व उसके पुत्र अमन सोनी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर चुनाव के दौरान सेक्टर -10 निवासी सतपाल सिंह से मारपीट व उसका अपमान करने का आरोप है। इस मामले में जब सतपाल सिंह थाने पहुंचा था तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसके साथ मारपीट की थी। अपराध दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने से नाराज सतपाल सिंह ने शुक्रवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया था। इस दौरान सांसद विजय बघेल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब इस मामले में पुलिस ने पार्षद पिता व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ धारा 294, 295ए, 323, 506, 34 के तहत कार्रवाई की है।

बता दें 19 नवंबर 2023 को प्रार्थी सतपाल सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह निवासी सेक्टर-10 ने भिलाई नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सेक्टर-10 भिलाई निवासी कांग्रेस पार्षद अभय सोनी एवं उसके पुत्र अमनदीप सोनी के द्वारा चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी बात को लेकर अश्लील गालियां देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की गई थ। इस दौरान धार्मिक भावना को आहत करने की नियत से मारपीट करते समय उसकी पगड़ी भी खोल दी थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 294, 295ए, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था।

गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित ने की थी आत्महत्या की कोशिश
अपराध दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इधर इस बात से परेशान सतपाल सिंह ने शुक्रवार को खौफनाक कदम उठाया। आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर पीड़ित सतपाल सिंह शुक्रवार को सेक्टर-10 में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी वे मौके पर पहुंचे और सतपाल सिंह को टॉवर से उतारने का प्रयास किया।

सांसद बघेल ने दिया कार्रवाई का भरोसा
इस बीच घटना जानकारी दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को हुई। वे भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित सतपाल से मोबाइल के जरिए बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने सतपाल को कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर वे टॉवर से उतरे। इसके बाद सतपाल सिंह को अस्पताल भेजा गया। इधर सांसद विजय बघेल ने भिलाई नगर पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की। लगातार दबाव के बाद पुलिस ने पार्षद अभय सोनी व उसके पुत्र अमन सोनी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन : मुख्यमंत्री साय
कोरोना का असर : कोर्ट में लंबित मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट में 66,727 मामलों का बैकलॉग
जीवन से हारकर, फिर से जिंदा रहने की कहानी है ‘नवा बिहान कल होगी रिलीज
सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार – मुख्यमंत्री साय
गृह मंत्री ने लाॅकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था का जायजा लिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथियों का आतंक : दर्जनों मवेशियों की ले ली जान, दहशत में ग्रामीण, घरों में दुबके रहे लोग
Next Article Breaking News : कोहरे के कारण सारनाथ एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी के बीच तीन माह रहेगी रद्द, यात्रा से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?