ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाथियों का आतंक : दर्जनों मवेशियों की ले ली जान, दहशत में ग्रामीण, घरों में दुबके रहे लोग
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkorba

हाथियों का आतंक : दर्जनों मवेशियों की ले ली जान, दहशत में ग्रामीण, घरों में दुबके रहे लोग

By Mohan Rao Published November 24, 2023
Share
हाथी - सांकेतिक फोटो
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। हाथियों के झुंड ने कई मवेशियों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मवेशियों को गांव के बाहर खूंटे में बांध रखा था। घटना के बााद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को अलर्ट पर रहने कहा गया है।

घटना बीती रात कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के सिरमिना सर्किल के तहत ग्राम बगाही पारा में घटित हुई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने प्रतिदिन की तरह गांव के बाहर खूंटे में मवेशियों को बांधा हुआ था। देर रात ग्रामीणों को हाथियों की चिंघाड़ के साथ मवेशियों के रंभाने की आवाज सुनाई दी। उन्हें हाथी के हमले का आभास तो हो गया लेकिन ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

हाथियों से डर के चलते ग्रामीण अपने घरों में ही पूरी रात दुबके रहे। जब सुबह होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए । मौके पर मृत और घायल मवेशी इधर उधर पड़े हुए थे। हाथियों ने गाय बैल और बछड़े सहित करीब एक दर्जन मवेशियों की जान ले ली थी।  जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। वन हमले ने हाथी से हमले में मवेशियों की मौत का प्रकरण तैयार करना शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। हालांकि वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी के साथ खदेड़ने का प्रयास कर रही है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao November 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लियामतगणना की तैयारियों का जायजा… अफसरों को दिए यह निर्देश
Next Article मारपीट के आरोपी पार्षद पिता व पुत्र गिरफ्तार, पीड़ित ने की थी आत्महत्या की कोशिश…  दबाव बढ़ा तो हुई कार्रवाई

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?