ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहले से ज्यादा खतरनाक होता है मरीज पर कोरोना का दूसरा अटैक, डराने वाला है यह नया रिसर्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पहले से ज्यादा खतरनाक होता है मरीज पर कोरोना का दूसरा अटैक, डराने वाला है यह नया रिसर्च

By @dmin
Published: September 26, 2020
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया भर में कोरोना के दोबारा संक्रमण को लेकर बहस छिड़ी हुई है। यह कहा जा रहा है कि ऐसे मामले दुर्लभ होते है। अभी तक की रिपोर्ट यह भी बता रही थी कि दोबारा संक्रमण कम खतरनाक है। लेकिन देश में हुए पहले अध्ययन में यह दावा किया गया है कि दोबारा संक्रमण पहले से कहीं ज्यादा घातक हो सकता है।
यह अध्ययन संभवत पूरी दुनिया का पहला अध्ययन है, जो दो बिना लक्षणों वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर किया गया है, जिन्हें कुछ ही महीनों के भीतर दोबारा कोरोना संक्रमण हुआ। दोनों व्यक्तियों में दोनों बार कोई लक्षण नहीं दिखे इस अध्ययन में बाकायदा इनमें पाए गए कोरोना वायरस की जेनेटिक संरचना का अध्ययन किया गया। नतीजे और भी चौंकाने वाले हैं।
मेडिकल जर्नल ‘क्लिनिकल इंफेक्सियस डिसीज’ में प्रकाशित शोध के अनुसार नोएडा के एक अस्पताल में कार्यरत 25 साल के पुरुष तथा 28 वर्ष की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रुटीन जांच में क्रमश: पांच और 17 मई को कोरोना संक्रमित निकले। उपचार के बाद 13 और 27 मई को दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। दोनों में कोई लक्षण नहीं थे। इसके बाद इन दोनों कार्मिकों की रुटीन जांच में 21 अगस्त एवं 5 सितंबर को फिर से कोरोना संक्रमित पाया गया। उपचार के बाद 14वें एवं छठवें दिन इनकी रिपोर्ट फिर से निगेटिव पाई गई।
दोनों मामलों का सीएसआईआर के इंस्टीट्यूट आफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी (आईजीआईबी), गर्वमेंट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज ग्रेटर नोएडा तथा एकेडमी आफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च के शोधकर्ताओं ने गहन अध्ययन किया। दोनों संक्रमणों के दौरान वायरस के आरएनए की जेनेटिक संचरना का भी अध्ययन किया। इसके दो चौंकाने वाले नतीजे निकले हैं। पहले के संक्रमण की तुलना में दूसरी बार दोनों मरीजों में वायरल लोड ज्यादा पाया गया।
वायरल लोड जितना ज्यादा होता है, बीमारी उतनी ज्यादा घातक हो सकती है। पहले संक्रमण में मरीज में पहली बार वायरल लोड 89.08 फीसदी था जो दूसरी बार 99.96 फीसदी हो गया। दसरे मरीज में यह 85.60 से बढ़कर 92.14 फीसदी हो गया। दूसरे, एक मरीज में वायरस की जेनेटिक संरचना में बड़ा बदलाव देखा गया।
यह बदलाव संक्रमण को बेअसर करने वाली एंटीबाडीज के खिलाफ वायरस में प्रतिरोधक क्षमता पैदा होने का संकेत देता है। प्रश्न यह है कि जब दोबारा संक्रमण घातक है तो दोनों मरीजों में लक्षण क्यों नहीं दिखे। संभवत उनके शरीर के मजबूत प्रतिरोधक तंत्र की वजह से ऐसा हुआ।

बिना लक्षणों के दोबारा संक्रमण संभव
शोध के प्रमुख लेखक श्रीधर शिवाशुब्बू ने कहा कि यह अध्ययन बताता है बिना लक्षणों के बगैर भी दोबारा संक्रमण हो सकता है। दूसरे, वायरल लोड अधिक होना भी चिंताजनक है। इसी प्रकार वायरस में जो अनुवांशिक बदलाव देखा गया है उस पर भी आगे शोध किए जाने की जरूरत है। शोध टीम में शामिल अन्य लोगों में विवेक गुप्ता, राहुल सी. भोयर, अभिनव जैन, सौरभ श्रीवास्तव, रश्मि उपाध्याय, मोहम्मद इमरान, बनी जौली, मोहित कुमार दिवाकर, दीक्षा, शर्मा, पारस सहगल, ज्ञान रंजन, राकेश गुप्ता तथा विनोद स्कारिया शामिल थे।

Breaking News : छत्तीसगढ़ के रास्ते बिहार जा रही थी शराब, जशपुर में पुलिस ने धर दबोचा, ट्रक सहित माल जब्त
Gustakhi Maaf: पांचवी पास पढ़ा रहा पांच-पांच क्लास
9 करोड़ 35 लाख की लागत से गुरूद्वारा रोड का डामरीकरण कार्य शुरू… विधायक वोरा ने किया निरीक्षण
विविध पौराणिक प्रसंगों एवं आधुनिक घटनाओं पर आधारित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, रायपुर में उमड़ा जनसैलाब
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: घर बैठे ही लोगों को मिला साढ़े 8 लाख से अधिक स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी पीएम मोदी आज शाम 6.30 बजे यूएनजीए को करेंगे संबोधित, इस मुद्दे पर करेंगे बात
Next Article जेईई एडवांस्ड परीक्षा कल, ध्यान रखें ये जरूरी दिशानिर्देश और नियम जेईई एडवांस्ड परीक्षा कल, ध्यान रखें ये जरूरी दिशानिर्देश और नियम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?