नईदिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम होते हैं तो किसी रोज केस में इजाफा हो जाता है। बीते 24 घंटे में 33 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 308 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इधर केरल में कोरोना के मामलों में मामूली कमी देखी गई है। केरल में पिछले 24 घंटे में 25 हजार नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 177 लोगों की मौत हुई है। देश के अन्य राज्यों में कोरोना की रफ्तार तो कम हुई है, लेकिन केरल अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कुल 33,376 नए केस सामने आए। इस बीच 32 हजार 198 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। देश में अब तक अब तक कुल 3 करोड़ 32 लाख 8 हजार 330 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 3 करोड़ 23 लाख 74 हजार 497 करोड़ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 3 लाख 91 हजार 516 है। वहीं अब तक इस जानलेवा बीमारी से देश में 4 लाख 42 हजार 317 लोगों की मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में 23 नए केस, 28 हुए स्वस्थ
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान कुल 19 हजार 867 सैम्पलों की हुई जांच हुई जिसमें प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत रही। इस दौरान प्रदेश में 23 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 28 लोग स्वस्थ हुए। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 9 लाख 909 हजार 871 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 10 लाख 4 हजार 820 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटों में एक भी मौत नहीं हुई। वहीं सक्रिय मामले 391 हैं।




