ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा में भीषण सड़क हादसा: मरवाही विधायक के बेटे सहित तीन की मौत…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: मरवाही विधायक के बेटे सहित तीन की मौत…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख

By @dmin Published August 24, 2021
Share
Horrific road accident in Korba: Death of three including son of Marwahi MLA, Chief Minister Bhupesh Baghel expressed grief
Horrific road accident in Korba: Death of three including son of Marwahi MLA, Chief Minister Bhupesh Baghel expressed grief
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बस और कार में भिड़ंत में मरवाही विधायक केके ध्रुव के बेटे ई. प्रवीण कुमार समेत तीन की मौत हो गई। तीनों बिजली विभाग में कार्यरत थे। हादसा इतना भयानक था कि बस से भिड़़ंत के बाद विधायक पुत्र और उनके दोस्तों का शव कार में ही फंस गया था। जिसे सोमवार देर रात घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने गैस कटर से कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली के पास करीब 2 बजे के आसपास हुआ है। कोरबा में सोमवार आधी रात हुए इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि विधायक पुत्र प्रवीण कुमार धु्रव अपने साथियों जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते के साथ बिंझरा गए थे। वहां से देर रात करीब 1.30 बजे सभी कार से बांगो लौट रहे थे। बरपाली के पास पहुंचे थे कि पेट्रोल पंप के सामने अंबिकापुर की ओर से आ रही रॉयल बस से भिड़ंत हो गई।

सीएम बघेल ने जताया दु:ख
सड़क हादसे में विधायक केके धु्रव के पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोग बड़ी संख्या में विधायक के निवास पहुंचकर दु:ख जताया। हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। फेसबुक पोस्ट पर सीएम ने लिखा कि मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव के पुत्र ई. प्रवीण कुमार ध्रुव की कार दुर्घटना में मृत्यु की बहुत ही दुखद सूचना प्राप्त हुई है। वे विद्युत विभाग में इंजीनियर थे। ईश्वर से दिवंगत बेटे की आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin August 24, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Taliban bowing in Panjshir Valley: If the gun does not work, the Taliban is negotiating अफगानिस्तान में लड़ाई अभी बाकी है! अंद्राब में मारे गए तालिबान के 50 लड़ाके, जिला कमांडर भी हुआ ढेर
Next Article Punjabi tadka will be felt in Chhattisgarh: On the lines of Punjab छत्तीसगढ़ में लगेगा पंजाबी तड़का: पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी पॉवर के बंटवारे की चर्चा…. सीएम भूपेश व सिंहदेव के बीच सुलह की कोशिशें
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?