ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चंद्रयान-2: फेल लैंडिंग में भी दिए चंद्रमा की सतह के अंदर जलीय बर्फ और बाहर ज्वालामुखी की मौजूदगी के सबूत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चंद्रयान-2: फेल लैंडिंग में भी दिए चंद्रमा की सतह के अंदर जलीय बर्फ और बाहर ज्वालामुखी की मौजूदगी के सबूत

By @dmin
Published: September 11, 2021
Share
ISRO Success: Nine Customer Satellites and EOS-01 Satellite Launch
ISRO Success: Nine Customer Satellites and EOS-01 Satellite Launch
SHARE

बंगलुरु (एजेंसी)। दो साल पहले चंद्रमा पर लैंडिंग करते समय संपर्क टूट जाने के कारण विफल घोषित कर दिए गए चंद्रयान-2 अभियान ने इस असफलता के बावजूद वैज्ञानिक समुदाय को ऐसा डाटा उपलब्ध कराया है, जिसे नई खोज की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है।

यह दावा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किया है। इनमें चंद्रमा की सतह के अंदर जलीय बर्फ और बाहर ज्वालामुखी की मौजूदगी के सबूत भी शामिल हैं। इन दोनों खोज को बेहद अहम माना जा रहा है।

इसरो का कहना है कि चंद्रयान-2 अंतरिक्षयान में लगे उपकरणों से हाल ही में जुड़े संपर्क से हासिल हुए डाटा ने इस अभियान को 98 फीसदी तक सफल साबित किया है। इतना ही नहीं यान का ऑर्बिटर अब भी काम कर रहा है और अगले पांच साल तक लगातार अहम डाटा भेजता रहेगा यानी अभी चंद्रयान-2 के जरिये चंद्रमा की सतह के बारे में जानने के कई मौके मिलेंगे।

इस मौके पर 2021 का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने वैज्ञानिकों के उपयोग के लिए चंद्रयान-2 से हासिल हुए आंकड़े और विज्ञान दस्तावेजों को जारी किया। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-2 के कक्ष पेलोड का डाटा भी जारी किया।

ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कार्यशाला में अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) में सचिव की भी भूमिका निभा रहे सिवन ने कहा, चंद्रयान-2 में लगे उपकरणों से आए डाटा से कई दिलचस्प वैज्ञानिक निष्कर्ष निकले हैं। इन्हें साइंस जर्नल में प्रकाशित कराया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय बैठकों में भी पेश किया जा रहा है।

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-2 में लगे मास स्पेक्ट्रोमीटर चेस-2 ने पहली बार एक ध्रुवीय कक्षीय मंच से चंद्रमा के बाहरी वातावरण की आवेशहीन संरचना का अध्ययन किया है। इस दौरान चंद्रमा के मध्य और उच्च अक्षांशों पर एरगॉन-40 की परिवर्तनशीलता से जुड़ी अहम जानकारी मिली है।

साथ ही इसके आर्बिटर में लगे लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (क्लास) उपकरण ने एक्स-रे स्पेक्ट्रम के जरिये चंद्रमा की सतह पर क्रोमियम और मैंगनीज जैसे मूल्यवान खनिजों की मौजूदगी के संकेत दिए हैं।

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-2 ने अपने इमेजिंग इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर उपकरण (आईआईआरएस) की मदद से पहली बार चंद्रमा की जलयोजन विशेषताओं का पता लगाया है। इस उपकरण ने चंद्रमा की सतह पर हाइड्रोक्सिल (ओएच) के साथ ही पानी (एच2ओ) की बर्फ की मौजूदगी के भी स्पष्ट संकेत दिए हैं।

इससे पहले चंद्रयान-1 और नासा के क्लेमेंटाइन मिशन ने भी चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी के संकेत दिए थे, लेकिन वे पानी की प्रकृति को स्पष्ट नहीं कर पाए थे। डीएफएसएआर उपकरण ने ध्रुवीय क्षेत्रों में चंद्रमा की आकृति संबंधी विशेषताओं की सफल हाई रेजोल्यूशन मैपिंग की है। चंद्रयान-2 ने 100 किमी की दूरी से चंद्रमा की तस्वीरें ली हैं। इनमें चंद्र सतह पर पहाड़ों की आकृति और ज्वालामुखी के टीले स्पष्ट पहचाने गए हैं।

सूर्य की माइक्रोफ्लेयर का अहम डाटा मिला
सौर एक्स-रे मॉनिटर (एक्सएसएम) उपकरण ने सूर्य से आने वाले रेडिएशन के माध्यम से चंद्रमा का अध्ययन करने के अलावा, सौर माइक्रोफ्लेयर्स के बारे में अहम जानकारी जमा की है। एक्सएसएम ने पहली बार सक्त्रिस्य क्षेत्र के बाहर बड़ी संख्या में माइक्त्रसेफ्लेयर देखे हैं, और इसरो के अनुसार, इसका सौर कोरोना (सूर्य का बाहरी वायुमंडल) को गर्म करने के पीछे के तंत्र की समझ पर बहुत प्रभाव पड़ता है, जो कई दशकों से एक समस्या रही है।

आठ उपकरण लगे हुए हैं आर्बिटर में
इसरो के मुताबिक,  चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में आठ उपकरण लगे हैं, जो अलग-अलग तरीकों के जरिए लगातार चंद्रमा को लेकर अपने प्रयोग कर रहे हैं और डाटा भेज रहे हैं।

इन उपकरणों में लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (क्लास), सोलर एक्स-रे मॉनिटर (एक्सएसएम), चंद्र एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 (चेस-2), ड्युल फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार (डीएफएसएआर), इमेजिंग इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (आईआईआरएस), टेरेन मैपिंग कैमरा (टीएमसी), ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) और ड्युल फ्रीेक्वेंसी रेडियो साइंस (डीएफआरएस) शामिल हैं।

यह था चंद्रयान-2 मिशन
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की पहली बार छानबीन के लिए इसरो ने अपने चंद्रयान-2 अंतरिक्ष मिशन को 22 जुलाई, 2019 को रवाना किया था। इस यान में प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर लगे हुए थे, जिन्हें चंद्रमा की सतह पर लैंड करना था। चंद्रमा पर 6 सितंबर को लैंडिंग के दौरान इसरो का संपर्क रोवर और लैंडर से टूट गया था। लेकिन चंद्रयान-2 का आर्बिटर अब भी काम कर रहा है और लगातार अपना डाटा भेज रहा है।

Bhilai : स्पा सेंटर की आड़ में पॉस्टिट्यूशन, जुनवानी के अगम स्पा में पुलिस की रेड, संचालिका सहित पांच गिरफ्तार
जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, तीन घायल
अमेरिका का प्लान: पुतिन से सीधी टक्कर नहीं लेंगे बाइडन, लेकिन इस देश के जरिए यूक्रेन को फाइटर जेट दिला रूस को देंगे जवाब
इस दुर्लभ बीमारी SLE से ग्रस्त बालिका पहुंची मित्तल हॉस्पिटल, फिलहाल हालत स्थिर
बाघ की दहशत, 7 गाँव में लगा कर्फ्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article A huge cycle rally came out in the capital with the resolve of well-nourished Chhattisgarh सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ राजधानी में निकली विशाल साइकिल रैली…. मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा- छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने सभी का सहयोग जरूरी
Next Article Number of infected people crossed 58 lakhs in the country देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 33 हजार से ज्यादा नए केस… 308 लोगों ने गवांई जान… अकेले केरल में 177 लोगों की मौत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?