ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ राजधानी में निकली विशाल साइकिल रैली…. मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा- छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने सभी का सहयोग जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ राजधानी में निकली विशाल साइकिल रैली…. मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा- छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने सभी का सहयोग जरूरी

By @dmin
Published: September 11, 2021
Share
A huge cycle rally came out in the capital with the resolve of well-nourished Chhattisgarh
A huge cycle rally came out in the capital with the resolve of well-nourished Chhattisgarh
SHARE

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा की अगुवाई में गढ़बो नवा सुपाषित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव से विशाल साइकिल रैली निकली। रैली में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक, रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति प्रमोद दुबे, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा,यूनिसेफ के स्टेट हेड जॉब जकारिया सहित राष्ट्रीय सेवा योजना, छत्तीसगढ़ साइकिल क्लब, सहित विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

पोषण माह के अवसर पर छत्तीसगढ़ को कुपोषण-एनीमिया से मुक्त बनाने,लोगों में सुपोषण के प्रति जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन लाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग और सहयोगियों द्वारा साइकिल साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। इस मौके पर श्रीमती भेंडिय़ा ने कहा कि पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में कुपोषण के प्रति जन-जन तक जागरूकता फैलाने पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। लोगों की जागरूकता के लिए आयोजित यह रैली छोटी है पर इसका संकल्प बहुत बड़ा है। छत्तीसगढ़ में बच्चों सेे कुपोषण और महिलाओं से एनीमिया दूर करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बधेल की पहल पर शुरू हुआ मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान पूरे देश में उदाहरण है।

हर साल बड़ी संख्या में बच्चे हो रहे कुपोषण मुक्त
मंत्री भेंडिया ने कहा कि बहुत खुशी और गर्व की बात है कि इस अभियान के कारण छत्तीसगढ़ में हर साल बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण से मुक्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्ति हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी प्रतिज्ञा ले कि हर व्यक्ति, परिवार, संस्था और समाज को इस कुपोषण मुक्ति के अभियान से जोड़ेंगे। जन-जन तक कुपोषण मुक्ति की आवाज पहुंचे, जिससे देश सेे कुपोषण और एनीमिया से ग्रसित नौनिहाल और महिलाओं से कुपोषण दूर हो सके। इसमें सरकार और विभाग के साथ सभी लोगों का सहयोग और भागीदारी जरूरी है, जिससे छत्तीसगढ सुपोषण और विकास की राह पर आगे बढ़े। इस अवसर पर प्रमोद दुबे ने स्वच्छता और सुपोषण का संदेश देते हुए कहा कि अपने शहर का स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जागरूक रहें।

बालिका गृह की बालिकाओं ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम में बालिका गृह की बालिकाओं ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। तिरंगे गुब्बारे छोडऩे के साथ रैली तेलीबांधा मरीन ड्राइव से शुरू होकर शास्त्री चौक, मेकाहारा, भारत माता चौक होते हुए वापस मरीन ड्राइव पहुंची।सुपोषण जागरुकता रैली में रायपुर शहर के सभी साइकिल राइडर्स ग्रुप, पुलिस प्रशासन,स्कूल एवं कॉलेज के छात्र= छात्राओं, एन.एस.एस.,खेल एवं युवा कल्याण विभाग, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधिगण, एन.आर.डी.ए., अंतराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे यूनिसेफ, वल्र्डविशन, एविडेंस एक्शन,कॉमन सर्विस सेंटर, न्यूट्रीशन इंटरनेशनल, डीकोथलन सहित व्यापारिक संगठनों का सहयोग रहा।

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे पाटन, जामगांव में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मध्यम स्कूल का लोकार्पण
मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर के हार्ट-चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग की एक और बड़ी सफलता
रूस मिसाइलें गिरा रहा है और आप कायरता दिखा रहे, बाइडेन के भाषण के बाद बोले जेलेंस्की
CG Crime : बेटे ने की टांगी मारकर पिता की हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद हुई वारदात
CG Crime : रिटायर्ड शिक्षक को सेक्स चैट में फंसाकर 6 लाख से ज्यादा की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीजीसीए का निर्देश, 31 दिसंबर तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 9/11 की तरह उड़ा देंगे एयर इंडिया की फ्लाइट, धमकी के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी
Next Article ISRO Success: Nine Customer Satellites and EOS-01 Satellite Launch चंद्रयान-2: फेल लैंडिंग में भी दिए चंद्रमा की सतह के अंदर जलीय बर्फ और बाहर ज्वालामुखी की मौजूदगी के सबूत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?