ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट से भ्रम या गड़बड़झाला, प्रदेश में कोरोना रिपोर्ट को लेकर अब उठ रहे हैं सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट से भ्रम या गड़बड़झाला, प्रदेश में कोरोना रिपोर्ट को लेकर अब उठ रहे हैं सवाल

By @dmin
Published: September 15, 2020
Share
खत्म होगा कोरोना का कहर? अमेरिकी कंपनी ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल
खत्म होगा कोरोना का कहर? अमेरिकी कंपनी ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। प्रदेश में जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं इसी बीच कोरोना से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा प्रदेश में हुआ है। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र में कोरोना जांच के सैंपल लिए गए थे। इसके तहत महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा के परिवार के सदस्यों ने सैंपल लिए गए थे। लेकिन इस दौरान व्रत होने की वजह से सुमन शर्मा ने टेस्ट नहीं करवाया, लेकिन रिपोर्ट आई तो परिवार के सभी सदस्य निगेटिव निकले और टेस्ट नहीं करवाने वाली सुमन शर्मा संक्रमित बताया गया।

पति के मोबाइल पर आया मैसेज, शर्मा ने कहा क्या तमाशा हो रहा

शर्मा के इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति के मोबाइल पर मैसेज आया कि सुमन शर्मा कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद शर्मा ने सरकार पर सीधे सवाल खड़े कर दिए। सुमन शर्मा ने कहा कि मैं सीएम और चिकित्सा मंत्री से पूछना चाहती हूं कि ये क्या तमाशा हो रहा है। राजस्थान की सरकारी संस्थाओं पर विश्वास करे या नहीं।

देवर की सरकारी रिपोर्ट पॉजिटिव, प्राइवेट में नेगेटिव

इसके अलावा सुमन शर्मा ने एक और चौंकाने वाली खबर का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मेरे देवर ने भी कोरोना टेस्ट कराया था। सरकारी जांच में वो पॉजिटिव आए गए, जबकि हमने जब प्राइवेट टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट निगेटिव आई। शर्मा का कहना है कि सरकार की ओर से हो रहे इस गड़बड़झाला का खुलासा होना चाहिए।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी घर्मसंकट में

वहीं इसी तरह कुछ महीनों पहले टेस्ट करवाने पर पॉजिटिव आने वाले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की रिपोर्ट को लेकर असमंजस में हैं। दरअसल स्वस्थ होने के बाद मानसून सत्र में शामिल होने पहुंचे बेनीवाल की संसद में लगे कैंप में एक बार फिर कोविड-19 जांच रिपोर्ट ‘पॉजिटिव’ आई। इसके बाद उन्होंने जयपुर में कोरोना टेस्ट कराया, जहां उनकी रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई। बेनीवाल ने दोनों रिपोर्ट ट्वीट करते हुए अब सवाल किया है कि आखिर किस रिपोर्ट को सही माना जाए।

छत्तीसगढ़ की बेटी ने आफ्रीका की चोटी पर फहराया तिरंगा, सीएम साय बोले शाबास बेटी
भानुप्रतापपुर से भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने लिया हिरासत में, भारी विरोध के बीच नहीं ले जा सकी पुलिस
हाइटेक में पर्थीज का सफलता पूर्वक हुआ इलाज, 10 लाख लोगों में होते हैं सिर्फ 4 मामले
धर्मांतरण पर आधी रात को बवाल, 40 से ज्यादा को बनाया बंधक, पुलिस पहुंची तो संभला मामला
आत्महत्या करने ट्रेन के सामने कूदा प्रेमी जोड़ा, नाबालिक किशोरी की मौके पर मौत, युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The facility of 50 beds with oxygen cylinders will be available in the district hospital from tomorrow जिला अस्पताल में कल से आक्सीजन सिलेंडर युक्त 50 बेड की मिलेगी सुविधा…. कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आए मरीज व संदिग्ध मरीजों को हो सकेगा इलाज
Next Article श्रीकंचनपथ 330 # 15 september 2020

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?