ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे सचिन पायलट…. वसुंधरा सरकार के घोटालों की जांच की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Big News : अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे सचिन पायलट…. वसुंधरा सरकार के घोटालों की जांच की मांग

By Mohan Rao
Published: April 11, 2023
Share
सचिन पायलट का अनशन
SHARE

जयपुर Jaipur. राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन शुरू कर दी है। पायलट ने मंगलवार को जयपुर के शहीद स्मारक में अपना एक दिन का अनशन शुरू कर दिया। सचिन पायलट तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे के शासन में हुए घोटालों की जांच की मांग कर रहे हैं और इसके लिए वर्तमान सीएम अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं।

सचिन पायलट वसुंधरा राजे सिंधिया के सीएम रहते हुए घोटालों की जांच का मुद्दा उठा रहे हैं। एक दिन पहले पायलट ने वसुंधरा राजे पर करप्शन और कुशासन का आरोप लगाते हुए गहलोत के पुराने वीडियो चलाकर पूछा है कि इन मामलों की जांच क्यों नहीं की गई।  उन्होंने कहा, कांग्रेस के पास पूर्व की बीजेपी सरकार के खिलाफ सबूत थे, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं की। सचिन पायलट का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने सीएम अशोक गहलोत से कई बार मांग की लेकिन उन्होंने इस पर कार्रवाई नहीं की। इसलिए उन्होंने एक दिन के अनशन का निर्णय लिया है।

पार्टी की चेतावनी के बावजूद अनशन पर बैठे पायलट
सचिन पायलट आज के अनशन की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसे लेकर सचिन पायलट को कांग्रेस ने अनशन न करने की चेतावनी दी थी। कांग्रेस की ओर से सोमवार को कहा गया था कि इस तरह की कोई भी गतिविधि पार्टी विरोधी गतिविधि मानी जाएगी। इसके बावजूद पायलट अनशन पर बैठ गए हैं।  

इस मामले में राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही है। पायलट को पहले हमसे बात करनी चाहिए थी। इस पर हम सीएम गहलोत से बात करते और उसके बाद भी अगर एक्शन नहीं लिया जाता, तब उनको अनशन करने का हक था। पायलट ने पार्टी में मुद्दे रखने के बजाय सीधे अनशन का रास्ता चुना, जो कि सही नहीं है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में तूफान निसर्ग का लैंडफॉल, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी
जीएम नीनु इटियेरा पहुंची रायपुर : अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशनों का किया निरीक्षण
तबलीगी जमात के लोगों ने आइसोलेशन सेंटर में मेडिकल स्टाफ से की बदसलूकी, उन पर थूका
ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनने से चूक गए ये 4 सितारे, खुद किया था इनकार
अंतरिक्ष वैज्ञानिक की देशभक्ति का जलवा कायम, नंबी नारायणन की बायोपिक रविवार को भी आगे निकली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: आदिवासी समाज की जबरदस्त पहल
Next Article शिवलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक दिखा राख का ढेर शिवलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक दिखा राख का ढेर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?