ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिवलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक दिखा राख का ढेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

शिवलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक दिखा राख का ढेर

By Om Prakash Verma
Published: April 11, 2023
Share
शिवलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक दिखा राख का ढेर
शिवलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक दिखा राख का ढेर
SHARE

रूस (एजेंसी)। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के बीच अब एक और खतरा मंडरा रहा है। रूस के कामचाटका प्रायद्वीप में शिवलुच ज्वालामुखी के फटने से राख का ढेर लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक नजर आया। इसे हवाई यातायात के लिए खतरा बताया जा रहा है।

15 किमी ऊंचाई तक हो सकता है विस्फोट
कामचाटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया टीम (केवीईआरटी) ने बताया कि ज्वालामुखी के फटने के बाद उड्डयन विभाग को चेतावनी जारी कर दी गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ज्वालामुखी में 15 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्फोट कभी भी हो सकता है। इससे कम उड़ान वाले विमान और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

लोग यात्रा न करें
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, उस्ट-कामचत्स्की नगरपालिका क्षेत्र के अधिकारी ने स्कूलों को बंद करवा दिया था। साथ ही लोगों को अपने घरों में रहने के आदेश दिए। अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के बाद धूआं 70 किलोमीटर दूर क्लाईची और कोजीरेवस्क के क्षेत्रों तक फैल गया है। इसलिए लोगों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने को कहा गया है।

साल 2007 में सबसे खतरनाक विस्फोट
धरती पर कई ज्वालामुखी मौजद हैं, जिनकी गिनती भी नहीं की जा सकती है। इनमें से शिवलुच ज्वालामुखी 10,771 फीट ऊंचा है। यह कामचाटका प्रायद्वीप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है। पिछले 10 हजार साल में 60 बार भयानक विस्फोट कर चुका है। बताया जाता है कि आजतक का सबसे बड़ा विस्फोट साल 2007 में हुआ था।

टीम ने पहले दी थी चेतावनी
कामचाटका वॉल्कैनिक इरप्टशन रेस्पॉन्स टीम ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि यह बहुत ज्यादा सक्रिय हो गया है कभी भी विस्फोट हो सकता है। टीम ने कहा था कि शिवलुच ज्वालामुखी के अंदर लावा का गुंबद तेजी से बढ़ रहा है। इसके क्रेटर से लगातार बहुत ज्यादा भाप और गैस निकल रही। हल्के-फुल्के विस्फोट भी हो रहे। आखिरकार शिवलुच ज्वालामुखी फट गया और राख का ढेर लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक देखा गया।

Breaking News : डॉक्टर्स डे पर हुआ कमाल, इमरजेंसी में नर्स ने 108 में करवाई महिला की डिलीवरी
सीएम साय ने कहा- श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रजत पदक विजेता कु. आकर्षी कश्यप का एसबीआई भिलाई ने किया सम्मान
डीईओ की कार्रवाई: मंगल को तीन शिक्षकों का हो गया अमंगल, लापरवाही पड़ी भारी
मरवाही वन मण्डल में कैम्पा मद से गत चार वर्षों में कराए गए कार्यों की होगी जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे सचिन पायलट…. वसुंधरा सरकार के घोटालों की जांच की मांग
Next Article Breaking News : बवाल के बीच बिरनपुर में मिले दो युवकों के शव, हत्या के बाद फेंकने के आशंका… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?