ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कंप्यूटर विजन सिंड्रोम: ये है इसके कारण, लक्षण और इलाज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कंप्यूटर विजन सिंड्रोम: ये है इसके कारण, लक्षण और इलाज…

By Sonu Sahu
Published: January 22, 2023
Share
SHARE

आजकल युवाओं में आखों में रुखेपन की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। इसका प्रमुख कारण कंप्यूटर विजन सिंड्रोम है और यह डिजिटल एक्सपोजर के कारण होता है। इससे हमारी आंखों पर दबाव पड़ता है और समय रहते इस पर ध्यान न देने से यह गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। विश्व स्तर पर सीवीएस लगभग 60 लाख लोगों को प्रभावित करता है। आइए आज सीवीएस के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में जानते हैं।

Contents
  • सीवीएस आंखों को कैसे प्रभावित करता है?
  • क्या है सीवीएस के प्रमुख कारण?
  • क्या हैं सीवीएस के प्रमुख लक्षण?
  • सीवीएस का इलाज और बचाव के उपाय

सीवीएस आंखों को कैसे प्रभावित करता है?

सीवीएस को डिजिटल आई स्ट्रेन के रूप में भी जाना जाता है और यह समस्या डिजिटल गैजेट्स का इस्तेमाल करते समय पलकें कम झपकने के कारण होती है। पलकों के कम झपकने से आंखों में नमी बनाए रखने का काम करने वाली ऑइल ग्लैंड की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। इसके परिणामस्वरूप आंखों में रूखापन बढऩे लगता है। इसके अतिरिक्त इससे आंखों का तनाव बढ़ता है और आंखों की रोशनी भी प्रभावित होने लगती है।

क्या है सीवीएस के प्रमुख कारण?

कम रोशनी वाली जगह पर लंबे समय तक डिजिटल गैजेट्स का इस्तेमाल करने या स्क्रीन के बहुत नजदीक रहने से इस सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है। डिजिटल गैजेट्स का इस्तेमाल करते समय शारीरिक स्थिति सही न होना, बिना ब्रेक के लगातार स्क्रीन को देखते रहना और एंटी ग्लेयर चश्मा न लगाना भी इस समस्या के कारण हैं। इसी तरह बढ़ती उम्र भी सीवीएस के खतरे के लिए जिम्मेदार हो सकती है।

क्या हैं सीवीएस के प्रमुख लक्षण?

आंखों में धुंधलापन आना या डबल चीजें दिखाई देना, आंखों में थकान और जलन महसूस होना सीवीएस के मुख्य लक्षण हैं। इसके अलावा आंखों का रूखापन, आंखों में लालिमा और पानी आना, सिरदर्द, पीठ या गर्दन में दर्द होना भी इस समस्या के आम लक्षण हैं। अगर आप इनमें से किसी भी समस्या का अनुभव कर रहे हैं तो आपको किसी अच्छे आंखों के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सीवीएस का इलाज और बचाव के उपाय

चिकित्सकों के अनुसार, सीवीएस से बचने के लिए चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने के साथ स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए। इसी तरह कंप्यूटर, फोन और टैबलेट स्क्रीन पर एंटी-ग्लेयर स्क्रीन फिल्टर या मैट स्क्रीन फिल्टर लगानी चाहिए। डिजिटल गैजेट्स का इस्तेमाल करते समय हर दो घंटे के बाद लगभग 15 मिनट के लिए ब्रेक भी आवश्यक है। स्क्रीन के पास ह्यूमिडिफायर रखें और समय-समय पर आंखों की जांच करवाएं। पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहास
अच्छी खबर: पहली स्वदेशी एंटीजन किट को आईसीएमआर ने दी मंजूरी, 30 मिनट में आएंगे नतीजे
अटल जयंती पर लोकांगन में नि:शुल्क लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस शिविर, वैशाली नगर विधानसभा के लोगों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, बारिश और तूफान की गतिविधि बढ़ने की संभावना
पीएम मोदी की भाजपा नेताओं को सलाह, कहा-फिल्मों पर बेजह की बयानबाजी से बचें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आंखों का तनाव दूर करने के लिए अपनाएं जा सकते हैं ये 5 तरीके…
Next Article बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?