ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalOtherUncategorized

बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही

By Om Prakash Verma Published January 22, 2023
Share
बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही
बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही
SHARE

बदलते समय के साथ-साथ नई पीढ़ी की विचारधारा में पुरानी पीढ़ी के विचारों की तुलना में जमीन-आसमान का बदलाव आया है। जितनी जल्दी नई पीढ़ी छोटी-छोटी बातों को लेकर खुश हो उठती है, उतनी ही जल्दी उनकी खुशी किसी परेशानी के समय छूमंतर हो जाती है। आजकल के युवा अपने जीवन को दाँव पर लगाने में थोड़ा भी संकोच नहीं करते हैं, ऐसे में सबसे अधिक हतोत्साहित करने वाला विषय जो सामने निकलकर आता है, वह है शिक्षा। इस लेख के माध्यम से देवास स्थित सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के संचालक और अध्यापक आईआईटी दिल्ली से बीटेक तथा स्वयं आईआईटी में ऑल इंडिया 243वीं रैंक लगा चुके ललित सरदाना ने युवाओं के लगातार गिरते मनोबल को उठाने के भरसक प्रयास किए हैं। ललित सरदाना सर संपूर्ण भारत के इकलौते ऐसे शिक्षक हैं जो पिछले 26 वर्षों से आईआईटी हेतु फिजिक्स, केमेस्ट्री एंड मैथमेटिक्स तीनों विषय पढ़ा रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इनके विद्यार्थियों का सिलेक्शन प्रतिशत संपूर्ण भारत में सबसे ज्यादा है।

एक-एक दिन में कई आत्महत्याएँ
युवाओं के लगातार आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों पर जोर देते हुए सरदाना सर ने कहा कि कोटा में बीते दिनों एक दिन में तीन आत्महत्याओं की खबर सुनने में आई, जिसमें से दो मामले एक ही हॉस्टल के हैं। वहीं पिछले 15 दिनों में 7 युवाओं ने आत्महत्या की है। दुनिया भर में इस तरह के मामले आए दिन देखने को मिलने लगा हैं, लेकिन आत्महत्या किसी भी परेशानी का समाधान नहीं है। बच्चों को यह समझना होगा कि कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए कड़ी मेहनत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है और इसमें खरा उतरना ही एकमात्र उपाय है। बच्चे ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होतीÓ कहावत के पीछे छिपी वास्तिकता को भूल चले हैं। बिना दौड़ में कूदे पहले से ही हार मान लेने वालों की कभी जीत नहीं होती। आपको परिश्रम करना ही होगा, यदि वास्तव में एकमात्र जीत ही आपका लक्ष्य है।

पेरेंट्स की डाँट भी आज के बच्चों पर भारी
पहले की पीढ़ी के अनुरूप यदि आज की पीढ़ी को पेरेंट्स मिल जाए, जो न सिर्फ उन्हें डाँटते ही हों, बल्कि मारते भी हों, तो यह आज की पीढ़ी के लिए मेरे मायने में बहुत गंभीर विषय बन जाए, क्योंकि आज की पीढ़ी महज डाँट को भी स्वीकार नहीं कर रही है और इसके बदले में अपने जीवन को दाँव पर लगाने चल पड़ती है। इस डाँट को मोटिवेशन के रूप में लें, न कि अपमान के रूप में। अभी आपकी उम्र हर मोड़ पर परीक्षाएँ देने की है, इसलिए निडरता के साथ सभी पड़ावों को पार करते चलें। एक दिन सफलता आपके पीछे होगी।

बुरा सुनने की आदत डालें
आज की पीढ़ी में सुनने की आदत नहीं है। सहनशक्ति इस पीढ़ी से जैसे विलुप्त होती जा रही है। मेरे मायनों में यदि आप में सुनने और समझने की आदत नहीं है, तो कोई भी आप पर दबाव डाल सकता है और आपको नकारात्मक कर सकता है। लेकिन वहीं यदि आप बुरा सुनकर भी मोटीवेट रह सकते हैं, तो यकीन मानिए, आपकी जीत निश्चित है।

किसी के विश्वास को न तोड़ें
जीवन में हमें दो तरह के लोग मिलते हैं, एक वो जो हमें मोटीवेट करते हैं, और दूसरे वो जो डिमोटिवेट करते हैं। हमें मोटीवेट करने वालों से जुड़े रहना हैं। उनके विश्वास पर खरा उतरना है और उन्हें ऐसा परिणाम लेकर देना है, जिससे कि उन्हें गर्व हो कि उन्होंने हम पर विश्वास किया। ये लोग आपके पेरेंट्स, टीचर्स और दोस्त आदि कोई भी हो सकते हैं। लोग हमें लेकर कई बार बहुत पॉजिटिव होते हैं, यह ध्यान में रखता कि इससे आपको कभी भी ओवर कॉन्फिडेंट नहीं होना है, क्योंकि जहाँ आप में कण भर भी ओवर कॉन्फिडेंस आया, तो आप सफलता की ओर अपने कदम बढ़ाने के बजाए पीछे चले जाएँगे। वहीं आपको नेगेटिव करने वाले लोगों के सामने भी डटकर खड़े रहना है और कड़ी मेहनत करके उन्हें अपने लक्ष्य में विजयी होकर दिखाना है।

ललित सरदाना, संचालक और अध्यापक, सरदाना इंटरनेशनल स्कूल

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Om Prakash Verma January 22, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कंप्यूटर विजन सिंड्रोम: ये है इसके कारण, लक्षण और इलाज…
Next Article एमजे कालेज के वार्षिकोत्सव का समापन समारोह, एसपी डॉ. पल्लव ने कहा- 99 के फेर में न पड़े एमजे कालेज के वार्षिकोत्सव का समापन समारोह, एसपी डॉ. पल्लव ने कहा- 99 के फेर में न पड़े

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?