दुर्ग Durg. CGBSC की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में जिले के टॉपर का गुरुवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने सम्मान किया। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने दसवीं की टॉपर सानिया मरकाम व 12वीं के टॉपर रितेश कुमार को पुष्पगुच्छ देकर पहले अभिनंदन किया और उसके बाद दोनों को मोबाइल गिफ्ट बधाई दी।
बता दें हाई स्कूल परीक्षा में शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग की सानिया मरकाम को मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया। वहीं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला पुरई दुर्ग के रितेश कुमार को मेरिट में तीसरा स्थान मिला। उनकी इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने उन्हें बुलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य एवं विद्यार्थियों के पालक उपस्थित थे।




