ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg News : सेंट्रल जेल में बंद पिता से मिली 10 वीं की दुर्ग टॉपर सानिया, एसपी पल्लव से की थी अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Durg News : सेंट्रल जेल में बंद पिता से मिली 10 वीं की दुर्ग टॉपर सानिया, एसपी पल्लव से की थी अपील

By Mohan Rao
Published: May 11, 2023
Share
सेंट्रल जेल में पिता से मिलती दुर्ग जिले की 10वीं टॉपर सानिया मरकाम
SHARE

दुर्ग Durg. सीजी बोर्ड की 10वीं में दुर्ग जिले से टॉप करने वाली छात्रा सानिया मरकाम ने गुरुवार को सेंट्रल जेल में अपने पिता से मुलाकात की। दरअसल सानिया मरकाम के पिता व भाई हत्या के मामले सेंट्रल जेल में बंद है। बुधवार को रिजल्ट जारी होने के बाद एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने दुर्ग जिले के 12वीं टॉपर रितेश कुमार व 10 वीं की टॉपर सानिया मरकाम से मुलाकात की। जब एसपी पल्लव सानिया मरकाम के पास पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बच्ची के पिता व भाई जेल में हैं। सानिया ने एसपी पल्लव को बताया कि जेल जाने के बाद अपने पिता से नहीं मिल पाई है। इसके बाद एसपी पल्लव की पहल पर गुरुवार को सेंट्रल जेल में वह अपने पिता से मिली। इस दौरान दोनों काफी भावुक हो गए।

बता दें शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला दुर्ग की सानिया मरकाम ने दसवीं सीजी बोर्ड की परीक्षा में 97.33 प्रतिशत के साथ मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया। बेहद गरीब परिवार की सानिया ने एक मिशाल पेश की है। सानिया की मेहनत की सराहना इसलिए भी हो रही है क्योंकि उसके पिता बीते 3 साल से जेल में बंद हैं। उनके पिता व भाई की मारपीट के कारण एक की मौत हो गई थी। सानिया ने एसपी पल्लव के समक्ष अपने पिता से मिलने की इच्छा जताई। एसपी पल्लव ने भी संवेदना दिखाते हुए सानिया मरकाम को उनके पिता ने जेल में मुलाकात कराई।

सानिया ने पेश की मिशाल
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी सानिया मरकाम की सफलता से अभीभूत हैं। उन्होंने बताया कि गरीब परिवार से होने और पिता के जेल में होने के बाद भी सानिया ने साबित कर दिया यदि इच्छा शक्ति है तो कोई भी मुसीबत छोटी हो जाती है। एसपी पल्लव ने कहा कोई परिवार अपराधी नहीं होता अपराधी सदस्य होता है ऐसे में पूरे परिवार का तिरस्कार करना सही नहीं है। सानिया मरकाम ने अपनी उपलब्धि से न सिर्फ दुर्ग पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। एसपी पल्लव ने में सानिया मरकाम के संदर्भ में जिला प्रशासन व सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

बाबा श्याम की भव्य सूरजगढ़ निशान यात्रा कल, राधाकृष्ण मंदिर न्यू खुर्सीपार में जुटेंगे भक्त
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: पूवर्ती में तैनात जवान ने नक्सल पीड़िता से रचाई शादी, परिणय सूत्र में बंधे 220 जोड़े
Breaking News : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव व वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न का ऐलान
सर्दी के मौसम में शिशु को नहलाने से पहले जान लें ये बातें, वरना हो सकती है मुश्किल
चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया बाल संप्रेक्षण गृह व किशोर न्याय बोर्ड भवन का निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में जंगली भेड़ियों की हुई वापसी, ट्रैप कैमरा में कैद हुई तस्वीर व वीडियो
Next Article कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने 10वीं व 12 वीं के टॉपर का किया सम्मान, स्मार्ट फोन गिफ्ट कर दी बधाई

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?