ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में कोकीन सप्लाई : पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे… चार आरोपियों से लाखाें की ड्रग्स बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
October 18, 2026
बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं
October 18, 2026
जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर
October 18, 2026
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

राजधानी में कोकीन सप्लाई : पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे… चार आरोपियों से लाखाें की ड्रग्स बरामद

By Mohan Rao Published May 14, 2024
Share
रायपुर पुलिस की गिरफ्त में आए ड्रग पैडलर
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को कोकीन सप्लाई चेन का भांडाफोड़ करते हुए पुलिस कई चौंकाने वाले खुलासे किए। राजधानी में ड्रग्स का कारोबार चलाने के लिए गिरोह के सदस्यों ने मनी हाईस्ट वेब सीरीज के किरदारों के नाम का इस्तेमाल किया। पूरे चेन का मास्टर माइंड अपने आपको प्रोफेसर के नाम से प्रेजेंट करता था। वहीं सप्लायरों के नाम भी लुसिफर और बर्लिन रखा हुआ था। राजधानी रायपुर की खम्हारडीह पुलिस ने इस गिरोह को यहां के एक होटल से गिरफ्तार किया। इनके पास से खतरनाक ड्रग्स एमडीएमए और कोकीन के साथ एक ऑडी कार भी जब्त किया गया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

बता दें राजधानी रायपुर में दिल्ली से लाकर महंगी ड्रग्स सप्लाई का मामला सामने आया है। रायपुर की खम्हारडीह पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस मंगलवार को बड़े खुलासे किए हैं। आरोपियों के पास से आरोपियों के कब्जे से 17 अलग-अलग छोटे जिप पॉलीथिन में रखे 2100mg MDMA और 6600mg कोकीन जब्त किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने ऑडी कार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 8 मोबाइल फोन, 3 सोने की चेन, आईपेड समेत 50 लाख रुपए का माल जब्त किया है। इस मामले में पुलिस नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

पहले प्लानिंग और उसके बाद मारी रेड
दरअसल पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी रायपुर के एक होटल में कुछ लोग रुके हुए हैं और इनके पास महंगी ड्रग्स है। इसके बाद एसीसीयू व खम्हारडीह पुलिस ने एक टीम बनाई और रंगे हाथों पकड़ने की प्लानिंग की। इसके लिए पुलिस के कुछ जवान खुद ग्राहक बनकर इनसे संपर्क किया। ग्राहक बने पुलिस को पैडलर द्वारा खम्हारडीह इलाके के निजी मैरिज गार्डन में बुलाया। पुलिस ने यहां रेड कर कुसुम हिंदुजा और चिराग शर्मा नाम के दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया। तलाशी में इनके पास छोटे-छोटे जिप पॉलिथीन में ड्रग्स मिले।

कोडवर्ड से हो रहा था काम
जब पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो आयुष अग्रवाल और महेश सिंह के नाम सामने आए। पुलिस ने इन दोनों को होटल से गिरफ्तार किया। इस पूरे गिरोह का मास्टर माइंड आयुष अग्रवाल निकला। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि इन लोगों ने कोडवर्ड में अपने नाम रखे थे। मनी हाईस्ट वेब सीरीज के किरदारों के नाम पर इन लोगों ने अपने अपने नाम रखे थे। आयुष अग्रवाल ने खुद का नाम प्रोफेसर, कुसुम हिंदुजा लुसिफर और चिराग शर्मा का नाम बर्लिन रखा हुआ था। एक दूसरे को यह सभी इसी नाम से पुकारते थे। इन आरोपियों में से महेश सिंह दिल्ली का रहने वाला है और वही आयुष को ड्रग्स सप्लाई करता था। पुलिस गिरोह का संपर्क ढूंढ रही है। बताया जा रहा है दिल्ली का महेश सिंह ड्रग्स को नाइजीरियन गिरोह से खरीदता था। ट्रेन के रास्ते रायपुर पहुंचने के बाद ड्रग्स को हाईलेवल पार्टियों में सप्लाई करने की जानकारी भी मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े और लोगों तक पहुंचने का प्लान कर रही है।

You Might Also Like

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं

जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rao May 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेंद्र ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में संभाली कमान, जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं में बहा रहे हैं पसीना
Next Article ऑपरेशन एक्सीलेंस में APSEZ बना रहा है नए कीर्तिमान, संभाल रहा है देश के कुल कार्गो का 27%, घरेलू कार्गो वॉल्यूम 21% बढ़ा ऑपरेशन एक्सीलेंस में APSEZ बना रहा है नए कीर्तिमान, संभाल रहा है देश के कुल कार्गो का 27%, घरेलू कार्गो वॉल्यूम 21% बढ़ा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?