ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम साय ने की प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा, कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में बोले- महिला संबंधी अपराधों में करें तत्परता से कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

सीएम साय ने की प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा, कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में बोले- महिला संबंधी अपराधों में करें तत्परता से कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: October 13, 2025
Share
कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस
SHARE

रायपुर। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरे दिन सीएम साय ने सोमवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री साय ने उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और कई बिंदुओं पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह सहित रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान सीएम साय ने महिला व बालिकाओं से संबंधित अपराधों में तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

नवा रायपुर के मंत्रालय भवन में आयोजित कलेक्टर व एसपी की कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न अपराधिक मामलों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में अपराध के ग्राफ की जानकारी ली। सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों व सभी जिलों के एसपी व अन्य राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर दिशा निर्देश दिए। अपसरों ने बताया कि प्रदेश में नए अपराधिक कानूनों व उसके तय मापदंडों के अनुसार की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। इन अपराधों से जुड़े मामलों में निर्धारित समयावधि में चालान प्रस्तुत कर पीडित पक्ष को न्याय दिलाया जाए।

रोज बदल रहे साइबर क्राइम के तरीके, लोगों को करें जागरुक
समीक्षा के दौरान सीएम साय ने साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ पर चिंता जताई। उन्होंने कहा में साइबर क्राइम के तरीके रोज ही बदल रहे हैं। अपराधी नए नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सीएम साय ने अधिकारियों से कहा कि साइबर अपराध के तरीकों व इससे बचाव की जानकारी लोगों को दी जाए। अंतर्विभागीय समन्वय के साथ लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाने की विशेष पहल होनी चाहिए। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक रूप से हो प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि रेंज लेवल में 5 साइबर थाने संचालित हो रहे हैं आगामी दिनों में 9 थानों का संचालन किया जाएगा।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय करें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम साय ने कहा कि नशे से अन्य अपराधों को बढ़ावा मिलता है इसलिए अभियान चलाकर कार्रवाई करें।अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाएं ताकि गांजा व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोका जाए। सीएम साय ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के मामलों  में समय सीमा में कार्रवाई हो और नशाखोरी के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाकर युवाओं को जागरूक करें।

सड़क सुरक्षा पर करें विशेष फोकस
मुख्यमंत्री साय ने सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने के कारण सड़कों पर हादसे बढ़ रहे हैं। सड़क सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सभी जिलों में पुलिस व यातायात विभाग इस पर विशेष ध्यान दें। दो पहिया चलाने वाले यदि बिना हेलमेट के हैं और यदि कार चालक सीट बेल्ट लगाए तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करें ताकि उनमें कानून का भय हो। इसी तरह  ब्लैक स्पॉट को चिन्हांकित कर दुर्घटना के कारणों को दूर करें।

मिट्टी से जुड़ी शिल्पकला पर वार्षिक कार्यशाला का उद्घाटन, प्रदेशभर से जुटे कलाकार, एक मंच में एकत्रित होकर रखी अपनी बात
कांकेर में पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी नक्सली, कई वारदातों में हो चुका है शामिल
22 साल से निगम का टैक्स नहीं भरा…. निगम ने 49 बकायेदारों को थमाया नोटिस…. नोटिस के बाद भी जमा नहीं की राशि तो कुर्की वारंट होगा जारी
Big Breking: ICC U-19 Women’s T20 World Cup: इंग्लैंड ने टेके घुटने, भारत के पास इतिहास रचने का मौका, जीतने के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत
असम को प्रधानमंत्री मोदी का तोहफा: महाबाहु-ब्रह्मपुत्र का किया शुभारंभ…. दो पुलों की रखी आधारशिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 01 # 13 Oct 2025
Next Article 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ, मंत्री देवांगन बोले- खेलों से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?