ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूली छात्रा पर जानलेवा हमला : स्कूल से लौट रही थी, गले में वार कर भागा बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्कूली छात्रा पर जानलेवा हमला : स्कूल से लौट रही थी, गले में वार कर भागा बदमाश

By Mohan Rao
Published: February 20, 2024
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के तहत डुंडेरा में सोमवार की शाम को स्कूली छात्रा पर जानलेवा हमला हुआ। स्कूल से लौट रही छात्रा के गले में ब्लेड से हमला कर बदमाश फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां से दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल छात्रा का इलाज चल रहा है। इस मामले में उतई पुलिस ने धारा 307, 341, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोरिद डुंडेरा की रहने वाली उमेश्वरी निषाद (16 साल) आत्मानंद स्‍कूल में 11वीं का छात्रा है। सोमवार शाम उमेश्वरी स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान कचरू नगर डुंडेरा का निवासी युवक भूमिल साहू ने अपने साथियों के साथ उसका रास्ता रोका। भूमिल ने छात्रा से बात क्यों नहीं करती कहते हुए विवाद करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसने ब्लेड निकालकर उसके गले पर वार कर दिया। ब्लेड लगने से उमेश्वरी वहीं गिर पड़ी। हमला करने के बाद भूमिल साहू भाग गया।

घायल उमेश्वरी को आसपास के लोगो नें उतई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। उमेश्वरी की सहेली प्रिती निषाद ने उमेश्वरी के पिता सुजीत कुमार निषाद को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पिता अस्पताल पहुंचा तो सहेली ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद उसने उतई थाने में भूमिल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद उतई पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं छात्रा को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

दुर्ग गोंदिया, इतवारी, गेवरा रोड चिरमिरी, केवटी, छिंदवाड़ा तक 13 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की सुविधा…. जाने पूरी समय सारणी
ना फोर जी, ना इंटरनेट, सामान्य मोबाइल कॉल से जारी बच्चों को पढ़ाना
Breaking News : गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 7 करोड़, सीएम भूपेश बघेल ने ऑनलाइन किया ट्रांसफर
विस अध्यक्ष महंत ने दुर्ग विधानसभा में बूथ स्तर पर किया दौरा, कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
स्वच्छ भारत मिशन: शहरों की तर्ज पर गांवों में हो रहा काम, 205 ग्राम पंचायतों में किया गया कचरा कलेक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Education News : व्यापमं ने जारी की व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाओं की संभावित तिथि
Next Article क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का आयोजन 28 फरवरी तक, सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का आयोजन 28 फरवरी तक, सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे मेले का शुभारंभ

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?