ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिले शिक्षक संघ के प्रतिनिधि, वरिष्ठता निर्धारण को लेकर रखी अपनी बात
Share
Notification Show More
Latest News
दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद
September 24, 2026
वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
September 24, 2026
शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
September 24, 2026
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय
September 24, 2026
ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद
September 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिले शिक्षक संघ के प्रतिनिधि, वरिष्ठता निर्धारण को लेकर रखी अपनी बात

By Mohan Rao Published June 10, 2024
Share
उपमुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार टोप्पो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से अपनी समस्याओं को लेकर मुलाकात करते हुउ अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान अनिल टोप्पो ने बताया कि शिक्षाकर्मी वर्ग 1,2 व 3 जिनका छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा विभाग में क्रमशः व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक एलबीके पद पर संविलियन किया गया। उनकी वरिष्ठता का निर्धारण शिक्षा विभाग के सामान्य प्रशासन विभाग से न कर पंचायत विभाग के नियमों से किया जा रहा है जिससे कि प्रदेश के लगभग 25000 शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इसके कारण कनिष्ठ कर्मचारी वरिष्ठ हो रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री को संविलियन निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया कि संविलियन के दौरान सभी संविलियन निर्देशों 07 के बिन्दु क्रमांक 06 व 11 के बिन्दु कमांक 02 और 06 के निर्देशों का पालन नही किया गया है। केवल संविलियन निर्देश कमांक 05 के 09 बिन्दु के आधार पर स्थानांतरण के पश्चात कार्यभार ग्रहण तिथि से वरिष्ठता प्रदान की गई है जो कि सामान्य प्रशासन के नियम के विपरीत है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि वर्तमान में व्याख्याता (एलबी) जिनकी नियुक्ति अविभाजित मध्यप्रदेश में सीधी भर्ती नियम 1998 से हुई थी जिनको आज पर्यंत न तो कोई आर्थिक और न ही कोई पदोन्नति, कमोन्नति का लाभ मिला केवल एक स्थानांतरण के कारण वर्तमान जारी व्याख्याता वरिष्ठता सूची 2024 में पदोन्नति उपरांत स्थानांतरित शिक्षाकर्मी संविदा से नियुक्त शिक्षा कर्मी सीधी भर्ती से नियुक्त शिक्षा कर्मियों से कनिष्ठ हो गये है और तो और इस सूची में मृत शिक्षकों का नाम भी 2018 से आज तक चला आ रहा है जिनको विलोपित नही किया गया है।

ऐसी ही अनेक त्रुटि पूर्ण प्रकरणों पर बिन्दु वार चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के संज्ञान में लाया कि जैसे अविभाजित मध्यप्रदेश में सीधी भर्ती 1998 से नियुक्त शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया गया है और जो नियम और नीति बनाई गई है उन्हीं नियमों के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में पदोन्नति के लिए नियम बनाये जाएं। प्रतिनिधि मंडल ने मांग करते हुए कहा कि संविलियन पूर्व पंचायत विभाग द्वारा जारी समस्त नियमों को शून्य करते हुए शिक्षा विभाग के नियमानुसार समस्त व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षकों (एलबी) को उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान की जाए। साथ ही शिक्षा विभाग को पंचायत विभाग की जगह शिक्षा विभाग के नियमों में ही रखा जाए। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष, ईश्वर प्रसाद बिशी, विजय कुमार नायडू, प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार साहू, सरगुजा जिलाअध्यक्ष अशोक नायक, ओम प्रकाश कश्यप, अंजूलता महंत, उर्मिला साहू, गायत्री साहू, प्रियंका, पुष्कर सिंह राजपूत, बजरंग दास, चंद्रेश रात्रे, शैलेन्द्र रुशिया, आर. चंद्राकर, निवेदिता आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय

ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

Mohan Rao June 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर सांसद तोखन साहू को मिली मोदी कैबिनेट में जगह, मंत्री बनते ही बनाया यह खास रिकार्ड
Next Article Breaking news : जमीन पर प्रसव मामले में स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, पीएचसी के मेडिकल अफसर व स्टाफ नर्स निलंबित

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?