ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारायणपुर मुठभेड़ में शहीद जवान को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, घायल जवानों से भी मिले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

नारायणपुर मुठभेड़ में शहीद जवान को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, घायल जवानों से भी मिले

By Mohan Rao
Published: June 16, 2024
Share
सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों व नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बटालियन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर को बटालियन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था। सीएम साय व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए शहीद जवान को नमन किया।

नारायणपुर के अबूझमाड़ में दो दिन तक सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। अबूझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन के 1400 जवानों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान 15 जून को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्यवाही में 08 माओवादियों को मार गिराया गया। इस दौरान सुरक्षाबल के दो जवान घायल हुए और एक जवान शहीद हो गया। इस मुठभेड़ में एसटीएफ जवान  नितिश एक्का (27) निवासी जशपुर शहीद हो गया। वहीं घायल जवान लेखराम नेताम (28) निवासी धमतरी व जवान कैलाश नेताम (33) निवासी कोंडागांव घायल हैं।

हमारे वीर जवान ने अपना दिया सर्वोच्च बलिदान : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में हमारे वीर जवान ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने नक्सलियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है और हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और हम क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान शहीद जवान नितेश एक्का के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, एडीजी प्रदीप गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, संभाग आयुक्त संजय अलंग सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद जवान के परिजन मौजूद थे।

घायल जवानों का बेहतर इलाज करें : सीएम साय
शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद सीएम साय ने घायल जवानों से बात की और उनका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद डॉक्टरों को बेहतर इलाज का निर्देश भी दिया। घायल जवानों से सीएम साय से मुठभेड़ को लेकर चर्चा की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी घायल जवानों का हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा सबके हितों का ध्यान, पेश किया भरोसे का बजट : लक्ष्मीपति राजू
हनुमान जयंती: ट्विनसिटी के मंदिरों में दिखा सोशल डिस्टेंस…. संकटमोचन हनुमान मंदिर सेक्टर-9 में भक्तों ने बाहर से किए दर्शन
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 10 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में सामने आए 373 नए संक्रमित मिले
गुस्ताखी माफ: फोकट का भात और मुफ्त की दारू
घूसखोर महिला पटवारी निलंबित, बार-बार रिश्वत मांगने से तंग आकर युवक ने बनाया वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Narayanpur : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान भी शहीद…. सीएम साय ने किया ट्वीट
Next Article Bhilai Breaking : भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, आरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल ने बचाई जान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?