ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: फोकट का भात और मुफ्त की दारू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: फोकट का भात और मुफ्त की दारू

By Om Prakash Verma
Published: November 13, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
देश में लोकतंत्र की भद्द पिटी है तो उसके लिए जितने जिम्मेदार नेता हैं, उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदार हम आम नागरिक हैं. नेता अपनी सुविधा के लिए जनता को भीड़ में तब्दील करने की कोशिश करते हैं औऱ हम उसमें शामिल हो जाते हैं. घर में खाने को कितना भी हो, मुफ्त भोजन का लालच हमें ट्रकों में बैठकर मीलों का सफर तय करने को मजबूर कर देता है. मुफ्त की दारू से चुनाव जीतना तो जैसे देश में परिपाटी ही हो गई है. संचार क्रांति के इस युग में ऐसे कितने नेता रह गए हैं जिन्हें लाइव सुनने के लिए लोग मरे जा रहे हों. फिर भी, प्रत्येक नेता की रैली में हजारों की भीड़ जुटाई जाती है. यातायात नियमों को धता बताकर ट्रकों, ट्रेलरों और डम्परों में लोगों को ढोया जाता है. ऐसे वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर बीमे का एक रुपया नहीं मिलने वाला. फिर भी जनता के कथित हितैषी राजनीतिक दल, लोगों को इन वाहनों में भर-भर कर लाते हैं. नेता उनकी पीठ थपथपाते हैं. टीवी पर “तुलसी” को देखे बहुत दिन हो गये हैं. शायद लोग उन्हें दोबारा देखने के लिए मरे जा रहे थी. भाजपा स्मृति ईरानी की सभा में 50 हजार से ज्यादा की भीड़ जुटाने का दावा कर रही है. वह भी तब जब रूट बदलकर आ रहे वाहनों को पुलिस ने सभा स्थल तक आने ही नहीं दिया. लाए गए भोले भाले गांव वालों ने मीडिया से कहा कि उन्हें भोजन और पैसा देने का वायदा किया गया था. पर यहां तो पानी तक का इंतजाम नहीं है. लोग भूखे-प्यासे ही अपने गांव लौट गए. दरअसल, भीड़ भरी सभाएं सिर्फ एक माइंड गेम है. लोगों को ऐसा भ्रम होता है कि फलाना नेता इतना लोकप्रिय है कि उसे सुनने के लिए हजारों की भीड़ जुटी. पर यह भीड़ किस कीमत पर जुटाई जाती है, उसका किसी को कोई अंदाजा तक नहीं है. भीड़ को ढोने के लिए जिन मालवाहकों का इस्तेमाल किया जाता है, उन्हें सवारी बैठाने का परमिशन नहीं है. मतलब यह कि भीड़ का परिवहन अवैध रूप से किया जाता है. दूसरे, पूरा पुलिस प्रशासन सारे कामकाज छोड़कर भीड़ की व्यवस्था में लग जाता है. भीड़ और पुलिस प्रशासन की व्यस्तता का फायदा उठाकर अपराधी तत्व सक्रिय हो जाते हैं. जेबकतरे, लुटेरे, छिनतई करने वाले भीड़ में शामिल होकर अपना काम कर जाते हैं. इतनी मशक्कत के बाद जो जनसभाएं होती हैं, उसमें लोगों से कहने के लिए नेताओं के पास कुछ नहीं होता. उससे तो मोदी जी लाख गुना बेहतर हैं. टीवी और रेडियो पर उनके मन की बातें आती हैं. जिसे सुनना है सुन ले, जिसे नहीं सुनना वो बेशक क्रिकेट देख ले. संचार क्रांति के इस युग में होना भी यही चाहिए. चुनाव आयोग को ऐसी सभी सभाओं का संज्ञान लेकर इसके खर्च को पार्टी द्वारा किए गए चुनाव खर्च में जोड़ देना चाहिए. तभी नेताओं की अक्ल ठिकाने आएगी.

कॉलेज के छात्रों ने बना दिया ऐसा जूता जो स्मार्ट फोन की तरह करता है काम… खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान
ससुराल जाने को राजी नहीं थी पत्नी, चार दिन मनाता रहा पति, जब नहीं मानी तो उठा लिया खौफनाक कदम
बढ़ती गर्मी के फलस्वरूप एक पाली वाले विद्यालयों में किया गया समय परिर्वतन
सुबह नड्‌डा का प्रदेश दौरा और शाम को बदल गई प्रभारी
सीएम ने की चीनी उत्पादों के बायकॉट की अपील, बोले- दोगुनी कीमत होने पर भी खरीदेंगे स्वदेशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 16 साल के इस युवा क्रिकेटर ने वह कर दिखाया जो बड़े-बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके, नतमस्तक हुए खेल प्रेमी
Next Article खाट पर सोई मां का जब बेटे ने हटाया कंबल तो फट गया कलेजा, खून से लथपथ मरी पड़ी थी मां, पिता था किराए के घर से फरार खाट पर सोई मां का जब बेटे ने हटाया कंबल तो फट गया कलेजा, खून से लथपथ मरी पड़ी थी मां, पिता था किराए के घर से फरार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?