ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : पिता ने नवजात बेटी को पॉलिथिन में पैक कर कुएं में फेंका… दूसरे दिन मिला शव, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : पिता ने नवजात बेटी को पॉलिथिन में पैक कर कुएं में फेंका… दूसरे दिन मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: April 12, 2023
Share
पिता ने की नवजात को कुएं फेंककर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

अंबिकापुर। सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता बेटी पैदा होने से इतना नाराज था कि उसने नवजात को पॉलिथिन में पैक कर कुएं में फेंक दिया। मंगलवार को कुएं पर पहुंचे लोगों की नजर पॉलिथिन पड़ी हडंकंप मच गया। मौके पर पिता भी पहुंच गया और कुएं के पास ही गड्‌ढा खोदकर उसे दफना दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

उदयपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झिरमिटी धौरापारा निवासी यशवंत पुरी की पत्नी रंगीला (35) ने सोमवार की दोपहर बेटी को जन्म दिया। देर रात लगभग 11 बजे जब महिला अपनी नवजात के साथ सो रही थी तभी यशवंत पुरी ने बच्ची को उठाया और पालिथिन में पैक कर घर के पास स्थित खुले कुएं के पास पहुंचा और उसे जिंदा नवजात को फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह घर पर आया और सो गया। जब उसकी पत्नी की नींद खुली तो उसने बच्ची के बारे में पूछा तो उसने कह दिया कि उसे कुछ नहीं पता।

इधर दूसरे दिन मंगलवार को लोगों ने कुएं में पॉलिथिन के पैकेट को तैरत देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। कुछ देर मे यशवंत भी वहां पहुंचा और शव को बाहर निकालकर कुएं के पास की दफना दिया। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो गड्ढ़े से बच्ची के शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस ने इस मामले में पिता यशवंत को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या की बात तो मान ली लेकिन यह नहीं बता रहा है कि नवजात को क्यों मारा। बताया जा रहा है यशवंत के दो बेटे व एक बेटी पहले से है और दूसरी बेटी नहीं चाहता था। पुलिस के अनुसार संभवत: इसी कारण से उसने नवजात की हत्या की।

सरगुजा में पहला जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग केन्द्र का शुभारंभ, 569 ग्राम पंचायतों की 2500दीदीयों को मिलेगा आर्थिक लाभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर, आयुक्त एवं एमआईसी मेंबर सहित निगम के अधिकारियों ने रोपित किए पौधे
ब्रेकिंग न्यूज: हत्या के मामले में सजा काट रहा बंदी झूला फांसी पर, मौत
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, नकली पुलिस बनकर की थी चोरी, चश्मा बेचने के बहाने करते थे रेकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धनुर्विद्या प्रशिक्षण शिविर : पारंपरिक धनुष-बाण से सीखी कला, रायपुर में हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अब पछताए का होत है जब चिडिय़ा….
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?