ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, नकली पुलिस बनकर की थी चोरी, चश्मा बेचने के बहाने करते थे रेकी
Share
Notification Show More
Latest News
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
October 8, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन
October 8, 2026
मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात
October 8, 2026
कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता पर दिया जोर
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, नकली पुलिस बनकर की थी चोरी, चश्मा बेचने के बहाने करते थे रेकी

By Mohan Rao Published November 15, 2025
Share
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उतई के अलावा दुर्ग जिले के चार अलग अलग स्थानों पर इन बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फेरी में चश्मा बेचने के बहाने पहले रेकी करते और उसके बाद मौका देखकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी, 1 मोबाइल, सोने चांदी के जेवर, नगदी रकम व घटना में प्रयुक्त कपड़ा जब्त किया है।

बता दें ग्राम मर्रा निवासी टामिन बंजारे ने उतई थाना पहुंचकर 4 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को दोपहर 12.45 बजे से 13.15 बजे के बीच दो लोग सिविल ड्रेस में पहुंचे और खुद को पुलिस कर्मी बताया। दोनों ने महिला को ड्रग्स, गांजा बेचने व उसके खिलाफ पाटन थाने में शिकायत होने की बातकर डराया गया।  इसके बाद घर की तलाशी लेकर आलमारी से सोने का मंगलसूत्र, पायल, बिछिया व कान का झुमका ले गए। मामले की शिकायत के बाद उतई पुलिस ने धारा 305(क), 332 बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान ग्राम मर्रा, गाड़ाडीह, पाटन, से रायपुर जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। सीसीटीवी फुटेज मिलने पर आरोपियों की फोटो को पहचान के लिए आसपास के जिले और थानों में सकुर्लेट किया गया। इस दौरान पता चला कि फुटेज से मिलते जुलते हूलिया वालों के वारदात का तरीका ईरानी गैंग की तरह है। इसके बाद रायपुर क्राईम ब्रांच की मदद लेकर आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली। आरोपियों की पहचान मिस्कीन खान उम्र 38 वर्ष निवासी दलदल सिवनी ईरानी डेरा रायपुर और महवाल अली उम्र 35 वर्ष निवासी दलदल सिवनी ईरानी डेरा रायपुर के रूप में हुई।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई टीम
आरोपियों की पहचान के बाद उनकी तलाश के लिए थाना उतई पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। लगातार तलाश व मुखबिर की सूचना के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में पहले गुमराह करते रहे और बाद में चोरी की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि वे चश्मा बेचने के नाम पर घूम-घूमकर पहले रेकी करते हैं और उसके बाद वारदात को अंजाम देते हैं। 4 नवंबर को मर्रा की चोरी भी इन्हीं दोनों ने की थी। आरोपी मिस्कीन अली एवं महवाल अली के द्वारा अपने नीला रंग के वाहन स्कूटी एक्सेस 125 बिना नंबर चलाते हैं।

सूनी जगह मकान देख की चोरी
आरोपियों ने बताया कि ग्राम मर्रा में सूनी जगह पर मकान देख चोरी का प्लान बनाया। घर में पहुंचकर पत्रकार व पुलिस होने का धोंस जमाया और घर की तलाशी लेते हुए सोने चांदी के जेवर, नगदी व अन्य सामान चुराकर भाग गए। अमलेश्वर होते हुए रायपुर पहुंचे और विमला ज्वेलर्स के पास सोने चांदी के आभूषण को ब्रिकी कर दुकान से मिली रकम 66000 रुपए आपास में बांट लिए। आरोपी मिस्कीन अली द्वारा चोरी किए गए सोने का मंगलसूत्र को अपने घर में छिपाकर रखा था। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि अक्टूबर में रिसाली सेक्टर भिलाई और मैत्री नगर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। साथ की ग्राम गाड़ाडीह में भी एक चोरी की थी। आरोपियों के पास से बिना नंबर की एक्सेस 125, एक मोबाइल, सोने चांदी का जेवरात तथा 20 हजार रुपए नगद जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सोनी, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव एवं एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

You Might Also Like

महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

Mohan Rao November 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित
Next Article मुख्यमंत्री साय ने 329 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?