ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नलघर कॉम्पलेक्स में बनेगा सिटी डॉयग्नोस्टिक सेंटर: रैंप निर्माण करने विधायक वोरा ने किया भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नलघर कॉम्पलेक्स में बनेगा सिटी डॉयग्नोस्टिक सेंटर: रैंप निर्माण करने विधायक वोरा ने किया भूमिपूजन

By @dmin
Published: August 3, 2021
Share
Chhattisgarh's power houses boom in the country
Chhattisgarh's power houses boom in the country
SHARE

दुर्ग। शहर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात की शुरुआत हो गई। दुर्ग नगर निगम के नलघर कॉम्पलेक्स की दूसरी मंजिल पर सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर खोला जाएगा। यहां मरीजों की जांच के लिये सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सेकंड फ्लोर में बनने वाले सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर तक मरीजों को पहुंचाने के लिये यहां रैंप निर्माण किया जाएगा। विधायक अरुण वोरा ने आज करीब 35 लाख रुपए की लागत से रैंप निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

विधायक वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर शहर में सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने की घोषणा की है। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये नलघर कॉम्पलेक्स के सेकंड फ्लोर में सेंटर खोला जाएगा। इससे मरीजों को सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्सरे, ब्लड टेस्ट सहित अन्य जांच की सुविधाएं बेहद सस्ती दर पर मिलेगी। नगर निगम के कॉम्पलेक्स का उपयोग मरीजों को चिकित्सा सुविधा देने में किया जाएगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि मरीजो की जांच के लिये सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर तक पहुंचने के लिये रैंप के अलावा लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सेकंड फ्लोर पर बनने वाले सेंटर का संचालन कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति द्वारा किया जाएगा। नगर निगम द्वारा सेंटर के लिये भवन का सेकंड फ्लोर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर निगम सभापति राजेश यादव, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, भोला महोबिया, संजय कोहले, मनदीप भाटिया, पार्षद बृजेंद्र भारद्वाज सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

2006 में मंजूरी मिली, 13 साल में बना कॉम्पलेक्स
बता दें कि नलघर कॉम्पलेक्स का निर्माण करने की योजना 2006-07 में तत्कालीन महापौर सरोज पांडेय के कार्यकाल में बनाई गई थी। योजना के लिये शासन से राशि मिलने के बाद 2010 में इसका निर्माण शुरू किया गया। कछुआचाल से इसका काम होने के कारण 2019 में नलघर काम्पलेक्स का निर्माण पूरा हुआ। पिछले दो साल के दौरान कॉम्पलेक्स की दुकानें बेचने कई बार प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन एक भी दुकान नहीं खरीदी गई। खाली पड़े नलघर कॉम्पलेक्स का उपयोग करने अब सेकंड फ्लोर पर सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर खोला जा रहा है।

कई वरिष्ठ पार्षदों ने किया था नलघर कॉम्पलेक्स प्रोजेक्ट का विरोध
नलघर परिसर में कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य का विरोध कई वरिष्ठ पार्षदों ने किया था। कॉम्पलेक्स निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार करने के बाद से इसके भूमिपूजन तक कई बार तत्कालीन वरिष्ठ पार्षदों ने उस समय प्रस्तावित कॉम्पलेक्स को अनुपयोगी बताया। पार्षदों का कहना था कि यहां पर कॉम्पलेक्स निर्माण करने की कोई तुक नहीं है। पार्षदों का कहना था कि यहां पर कॉम्पलेक्स निर्माण करना उचित नहीं है। इसके बावजूद पूर्व महापौर सरोज पांडेय, डॉ शिवकुमार तमेर और चंद्रिका चंद्राकर के कार्यकाल में इस प्रोजेक्ट की फाइल बंद नहीं हुई। निर्माण कार्य पूरा होने के दो साल बाद प्रोजेक्ट का विरोध करने वाले वरिष्ठ पार्षदों की बात सही साबित हो गई। दो साल से ज्यादा समय बीतने के बावजूद कॉम्पलेक्स की एक भी दुकान नहीं बिक पाई है।

कृषि विधेयक पर बोले पीएम मोदी- विपक्ष गुमराह करने में लगा, मंडियों में पहले की तरह ही होगा काम
सीएम साय के निर्देश के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज, सुकमा में नक्सली स्मारक ध्वस्त
जिले में 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन: जरूरी सेवाओं के साथ लोगों को मिलेगी यह सुविधा, जाने कैसा रहेगा यह लॉकडाउन
नेशनल लेवल पर छाई छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाएं, बागबहरा सीएचसी को मिला राष्ट्रीय क्वालिटी सर्टिफिकेट
अतिशेष धान की ई-नीलामी 3 मार्च से होगी शुरू… 144 समितियो में 3.89 लाख मेट्रिक टन अतिशेष धान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced बलौदाबाजार में फूटा कोरोना बम… एक दिन में सामन आए 87 नए मामले… प्रदेश में 236 केस
Next Article India to buy 12 Sukhoi and 21 MiG-29 aircraft amid tension with China कक्षा 10वीं का परिणाम जारी…. इन वेबसाइट्स के जरिए देखें रिजल्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?