भिलाई। एनएसपीसीएल पुरैना भिलाई तीन मे केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के हवलदार ने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना आज दोपहर 1.30 बजे की बतायी जा रही है। मृतक सुदर्शन सिंह 49 साल हरियाणा का रहने वाला है. दोपहर के वक्त संयंत्र में गोली चलने की आवाज के बाद हडकंप मंच गया। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गण स्नस्रु टीम के साथ मौके पर पहुंचे. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस व स्नस्रु की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार एनएसपीसीएल के सीआईएसएफ के शस्त्रागार में दोपहर 1.30 बजे ष्टढ्ढस्स्न के हवलदार ने पिस्टल से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सीआईएसएफ का हवलदार सुदर्शन सिंह 49 साल 2019 से भिलाई मे तैनात था तथा मई 2021 में ही छुट्टी से अपने गृह राज्य से लौटा था. परिवार हरियाणा में रहता है. हवलदार सुदर्शन सिंह सीआईएसएफ के बैरक में रहते थे।
घटना की जानकारी लगते ही सीआईएसएफ के डीआईजी हिमांशु पाण्डेय,कमांडेंट, छावनी के सीएसपी विश्वास चंद्राकर,पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह बघेल,भ_ी थाना प्रभारी निरीक्षक भूषण एक्का सहित स्नस्रु टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. मामले की जांच पुरानी भिलाई पुलिस कर रही है।




