ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंधे कत्ल का खुलासा : हत्या के बाद शव को जंगल में ठिकाने लगाया, प्रेमी निकला कातिल… सामने आई यह वजह
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

अंधे कत्ल का खुलासा : हत्या के बाद शव को जंगल में ठिकाने लगाया, प्रेमी निकला कातिल… सामने आई यह वजह

By Mohan Rao Published January 27, 2026
Share
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो दिन पहले मिली अज्ञात महिला की शव का मामला पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिया। जिले के डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के गुरामी जंगल में महिला की सड़ी गली लाश देखी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच में ही स्पष्ट हो गया कि महिला की हत्या कर शव का ठिकाने लगाया गया।  पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने शादी को लेकर हुए विवाद के बाद बेरहमी से हत्या करने की बात स्वीकार की है।

मिली जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरामी के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही फोरेंसिक एक्सपर्ट, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के लिए गठित विशेष टीम ने मृतका की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने ‘साइबर प्रहरी’ ग्रुप में मृतका के फोटो साझा किए, जिसके जरिए उसकी पहचान कमला के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क के बाद पुलिस को जांच के लिए अहम सुराग मिले।

जांच के दौरान साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शक के आधार पर नेमीचंद साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो वह मुकरता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। नेमीचंद ने बताया कि कमला के साथ उसका लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों अक्सर मिलते थे। नेमीचंद को शक था कि कमला किसी और से बात करती है। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन कमला इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 16 जनवरी को आरोपी कमला को बाइक से घुमाने के बहाने गुरामी डैम के पास जंगल ले गया। वहां शराब पीने के बाद उसने शादी का दबाव बनाया। कमला के इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपी ने उसका गला दबा दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने कमला को करीब 50 मीटर तक घसीटा और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को आसपास पड़े पत्थरों से ढक दिया और मौके से फरार हो गया।

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया है। हत्या के बाद नेमीचंद कमला का मोबाइल फोन लेकर घर लौट आया। पुलिस को गुमराह करने के लिए 17 जनवरी को उसने मोबाइल को बालोद के पाररास इलाके में ऑन किया। इसके बाद मोबाइल को दुर्ग में तोड़ दिया, ताकि पुलिस को शक न हो। हालांकि, कॉल डिटेल, लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंची। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। अपराध के खिलाफ बालोद पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao January 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केके लाइन पर पटरी से उतरी गुड्स ट्रेन, जगदलपुर-कोरापुट के बीच हुआ हादसा… रेल यातायात प्रभावित
Next Article युवा शक्ति ही राष्ट्र की रीढ़ है: दक्ष वैद्य साहू ने दिया देश भक्ति का संदेश युवा शक्ति ही राष्ट्र की रीढ़ है: दक्ष वैद्य साहू ने दिया देश भक्ति का संदेश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?