ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान

By @dmin
Published: April 19, 2021
Share
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान सराहना का पात्र बनी दिल्ली पुलिस अब भी शांति, सेवा और न्याय के अपने ध्येय के अनुरूप काम कर रही है। सप्ताहांत कफ्र्यू के बीच पुलिस नियम तोडऩे वालों पर सख्ती भी बरत रही है और जरूरतमंदों की सेवा भी कर रही है। वहीं, झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए खाने का इंतजाम भी किया जा रहा है। राजधानी के सभी जिलों के पुलिस उपायुक्त कफ्र्यू का सही ढंग से पालन कराने के लिए खुद इलाकों का जायजा ले रहे हैं। खासकर, ऐसी जगहों पर जहां भीड़भाड़ जुटने की संभावना होती है।

मसलन, सब्जी मंडी और बाजारों पर पैनी नजर है। मंडी में जाने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि रविवार सुबह मंडी में भीड़भाड़ देखी गई, लेकिन ज्यादातर लोग नियमों का पालन कर रहे थे। छोटी मंडियों को खुले स्थान पर खोलने को लेकर दूसरी एजेंसियों से बात की गई है। इन जगहों पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। राजधानी के सभी इलाके में पिकेट लगाकर पुलिस वहां से गुजरने वाले की जांच कर रही है। 
भीड़भाड़ वाले जगहों पर लाउडस्पीकर से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। लोगों को मास्क लगाने सामाजिक दूरी का पालन करने, हाथ धोने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। पुलिसकर्मी अपने थानों और चौकी को सैनिटाइज कर रहे हैं और अपने इलाके में रहने वाले लोगों को बीमारी से अवगत करा रहे हैं। दक्षिण पूर्वी जिला में कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड कवच वाहन का शुभारंभ किया है, जो पूरे जिले में घूमकर लोगों को कोरोना से बचाव और नियमों की अवहेलना नहीं करने के लिए जागरूक कर रहा है।
उत्तर पश्चिम जिले की पुलिस कई झुग्गी बस्ती में जाकर जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचा रही है। उन्हें घरों में रहने और कोविड नियमों का पालन करने की भी सलाह दे रही है। उन्हें मास्क, फल और खाने का सामान मुहैया कराया जा रहा है। जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

भाजपा की बोलती बंद कर देने वाला होगा नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम-कांग्रेस
Gustakhi Maaf: अब बस अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग
Bhilai Breaking : खुर्सीपार में चला कटर और तलवार, चार घायल… एक की हालत गंभीर
सीएम साय आज दिल्ली प्रवास पर, इन्वेस्टर मीट समिट में लेंगे हिस्सा
दिल्ली में कल पीएम मोदी से मिलेंगे उद्धव ठाकरे, मराठा आरक्षण पर होगी चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोर्ट का सीबीआई से सवाल- मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े केस में अपने 3 पूर्व प्रमुखों से क्यों नहीं की पूछताछ? DUSIB के खातों से कर डाला करोड़ों रुपये का निवेश, सीबीआई ने बीओबी के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया केस
Next Article 5 शहरों में लॉकडाउन का हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 26 अप्रैल तक रहेगा सब बंद 5 शहरों में लॉकडाउन का हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 26 अप्रैल तक रहेगा सब बंद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?