ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन ने नेपाल के 10 इलाकों पर किया कब्जा, नदियों का रुख मोड़कर नेपाली जमीन पर किया अतिक्रमण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन ने नेपाल के 10 इलाकों पर किया कब्जा, नदियों का रुख मोड़कर नेपाली जमीन पर किया अतिक्रमण

By @dmin
Published: June 24, 2020
Share
चीन ने नेपाल के 10 इलाकों पर किया कब्जा, नदियों का रुख मोड़कर नेपाली जमीन पर किया अतिक्रमण
चीन ने नेपाल के 10 इलाकों पर किया कब्जा, नदियों का रुख मोड़कर नेपाली जमीन पर किया अतिक्रमण
SHARE

काठमांडू/नई दिल्ली (एजेेंसी)। चीन नेपाल की जमीन हथियाने की फिराक में जुटा है। वह तिब्बत में सड़क निर्माण के नाम पर नेपाली भूमि पर अतिक्रमण कर रहा है। भविष्य में उसकी इन क्षेत्रों में सीमा चौकी भी बनाने की योजना है। नेपाल सरकार की गोपनीय रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।
कृषि मंत्रालय के सर्वे विभाग की ओर से तैयार इस रिपोर्ट में 33 हेक्टेयर दायरे में फैले उन दस इलाकों का जिक्र है, जिनमें चीन ने नदियों का रुख मोड़कर नेपाली जमीन पर कब्जा कर लिया है। हुमला जिले में चीन ने सड़क निर्माण के जरिये बागडारे खोला और करनाली नदी का रुख मोड़ दस हेक्टेयर जमीन कब्जिया ली है। वहीं, तिब्बत में निर्माण गतिविधियों के चलते सिनजेन, भुरजुक और जंबुआ खोला के रुख में हुए बदलाव से रसुवा की छह हेक्टेयर भूमि पर उसका कब्जा हो गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन सरकार तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में अपना रोड नेटवर्क लगातार बढ़ा रही है। इससे कई नदियों और उपनदियों का रुख बदल गया है और वे नेपाल की तरफ बहने लगी हैं। नदियों के इस बहाव से नेपाल के कई जिलों की सीमा धुंधलाने लगी है। अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही नेपाल की बड़ा भूभाग तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से जुड़ा नजर आने लगेगा। यह भी संभव है कि चीन वहां सीमा चौकियां स्थापित करने लगे।

Contents
  • नेपाल सरकार लापरवाह
  • ड्रैगन की दादागीरी
  • भारत के बड़े हिस्से पर कब्जा

नेपाल सरकार लापरवाह

  • 1960 के दशक में हुए सर्वे के बाद नेपाल ने चीन के साथ सीमा निर्धारण के लिए सिर्फ सौ पिलर का निर्माण किया। वहीं, भारत से लगती सरहद की बात करें तो पिलर की संख्या 8553 के करीब है।

ड्रैगन की दादागीरी

  • 14 देशों से लगती है चीन की सरहद, 23 देशों की जमीन हथियाई या फिर उस पर कब्जे की फिराक में
  • 1934 में पूर्वी तुर्किस्तान तो 1950 में 80 फीसदी बौद्ध आबादी वाले तिब्बत पर हमला कर कब्जा जमाया
  • 1945 में इनर मंगोलिया की 11.83 लाख वर्ग किलोमीटर भूमि हथियाई, ताइवान की 35 हजार वर्ग किमी जमीन पर नजर
  • नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लाकर हांगकांग पर पकड़ बढ़ाने की मंशा, दक्षिणी और पूर्वी चीन सागर के द्वीपों पर ठोकता दावा

भारत के बड़े हिस्से पर कब्जा

  • 38 हजार वर्ग किलोमीटर का हिस्सा चीन के कब्जे में
  • 14,380 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र अक्साई चिन का शामिल
  • 5180 वर्ग किमी इलाका पीओके का पाक ने चीन को दिया
सीएम साय ने की निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरूआत, बोले- विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदान
10 नवंबर को दुर्ग में होगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पहुंचेगे कांग्रेस प्रभारी पुनिया व अन्य कांग्रेस नेता
Goober Pants: बढ़ेगा कारोबार मिलेगा रोजगार , जुड़िये सरकार की मजबूत होती इस नेटवर्क से
मुख्यमंत्री बघेल नगरी में राम वन गमन परिपथ के 9.61 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण… भजन सम्राट अनूप जलोटा की होगी प्रस्तुति
पर्पल ड्रेस में बैक और कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करतीं नजर आईं खुशी कपूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेट दर्द और कब्ज को दूर रखेगी सलाद, बस इसे खाने का तरीका जान लें
Next Article एक चिट्ठी से हिंदुजा परिवार में छिड़ी 83 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे की जंग एक चिट्ठी से हिंदुजा परिवार में छिड़ी 83 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे की जंग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?