ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट दर्द और कब्ज को दूर रखेगी सलाद, बस इसे खाने का तरीका जान लें
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

पेट दर्द और कब्ज को दूर रखेगी सलाद, बस इसे खाने का तरीका जान लें

By @dmin Published June 24, 2020
Share
SHARE

हममें से ज्यादातर लोग खाने के साथ सलाद खाते हैं और आयुर्वेद कहता है कि ऐसा करना गलत है! इससे हमारे शरीर को सलाद का पूरा लाभ भी नहीं मिलता और अक्सर पेट से जुड़ी दिक्कतें हो जाती हैं। तो आइए आज इस बात को जान लेते हैं कि सलाद खाने का सही समय और सही तरीका क्या होता है?ताकि हमारी सेहत को सलाद खाने का पूरा फायदा मिल सके…

Contents
क्यों खानी चाहिए सलाद?सलाद लिवर को रखती है फिटडिहाइड्रेशन को रोकेसलाद खाने का जरूरी नियमभोजन के साथ सलाद के नुकसानमंद हो जाती है जठराग्नि

क्यों खानी चाहिए सलाद?

सलाद खाने से कब्ज से राहत मिलती है। क्योंकि सलाद फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मौजूद फल और सब्जियां हमारे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती हैं। इससे हमें भोजन को सही तरीके से पचाने में सहायता मिलती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
फाइबर युक्त होने के साथ ही खट्टे फल साइट्रिक एसिड से भरपूर होते हैं। इससे हमारे पाचन तंत्र और आंत की सफाई में सहायता मिलती है। साथ ही स्किन के अंदरूनी और बाहरी डैमेज सेल्स की रिपेयरिंग होती है।

सलाद लिवर को रखती है फिट

लिवर को सेहमंद रखने के लिए जरूरी है कि आप मौसमी फलों की सलाद जरूर खाएं। जैसे गर्मी के मौसम में खीरा, ककड़ी, चुकंदर, कच्ची प्याज और नींबू और टमाटर का उपयोग जरूर करें।
वहीं सर्दियों में गाजर, मूली, शलजम, पत्ता गोभी, केल आदि का उपयोग जरूर करना चाहिए। सलाद खाने से हमारे शरीर को जरूरत के हिसाब से फाइबर की प्राप्ति होती है। इससे लिवर को खाना डायजेस्ट करने में आसानी होती है और आंतों को पेट से मल साफ करने में सुविधा रहती है।

डिहाइड्रेशन को रोके

आप नियमित रूप से चाहे फ्रूट्स सैलेड खाएं या वेजिटेबल सैलेड या फिर अलग-अलग समय पर दोनों का सेवन करें। फ्रूट्स और वेजिटेबल्स खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। गर्मी के मौसम में फल और सब्जियों की सलाद हमारे शरीर में नमी के स्तर को बनाए रखती है।
जो लोग नियमित रूप से सलाद का सेवन करते हैं, उन्हें गर्म के मौसम में लू जैसी समस्या भी परेशान नहीं करती है। साथ ही ऐसे लोग हर समय ऊर्जावान बने रहते हैं। आप चाहें तो कुछ दिन नियमित रूप से सलाद का सेवन कर इस बात का अनुभव स्वयं कर सकते हैं।

सलाद खाने का जरूरी नियम

हमारे समाज में सलाद को भोजन के साथ खाने का ट्रेंड है, जो कि पूरी तरह गलत है। जी हां, सलाद को कभी भी भोजन के साथ नहीं खाना चाहिए। आपको सलाद भोजन से आधा घंटा पहले या दिन में लगनेवाली हल्की-फुल्की भूख के समय ही खाना चाहिए।

भोजन के साथ सलाद के नुकसान

आमतौर पर हम भोजन को गर्म करके खाते हैं। इससे भोजन का तापमान बढ़ा हुआ होता है और सलाद का तापमान ठंडा होता है। इससे हमारे दांतों को नुकसान पहुंचता है। साथ ही हमारा पाचन बेहतर होने की जगह धीमा हो जाता है।
भोजन और सलाद एक साथ खाने पर पाचनतंत्र और आंतों पर अधिक दबाव पड़ता है। क्योंकि अलग-अलग चीजों को डायजेस्ट करने के लिए लिवर को उतनी ही तरह के एंजाइम्स का सीक्रेशन करना पड़ता है। ताकि भोजन ठीक से पच सके।

मंद हो जाती है जठराग्नि

दूसरे, ठंडा और गर्म खाना एक साथ खाने से हमारी भोजन को पचानेवाली ऊर्जा जिसे आयुर्वेद में जठराग्नि कहते हैं, वो मंद पड़ जाती है। इससे भोजन को पचने में बहुत समय लगता है। कई बार इस कारण गैस, कब्ज और पेटदर्द की समस्या भी हो जाती है।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

@dmin June 24, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेंसिटिव स्किन वालों को किस पानी से धोना चाहिए अपना चेहरा
Next Article चीन ने नेपाल के 10 इलाकों पर किया कब्जा, नदियों का रुख मोड़कर नेपाली जमीन पर किया अतिक्रमण चीन ने नेपाल के 10 इलाकों पर किया कब्जा, नदियों का रुख मोड़कर नेपाली जमीन पर किया अतिक्रमण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?